जमुई में स्कूटी सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
जमुई में स्कूटी सवार छात्र-छात्रा को सड़क पर रोककर कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है.


