चंदन मिश्रा हत्याकांड: ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार
Patna: पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. शास्त्रीनगर थाना के एक इंस्पेक्ट, दो सब इंस्पेक्ट और 2 सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. जांच के दौरान यह पाया गया कि इन...

Patna:
पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. शास्त्रीनगर थाना के एक इंस्पेक्ट, दो सब इंस्पेक्ट और 2 सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. जांच के दौरान यह पाया गया कि इन पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी में भारी लापरवाही बरती और सुरक्षा इंतजाम में गंभीर चूक की. एसएसपी के मुताबिक दोषी पुलिसकर्मी न तो सतर्क थे और न ही अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाए.
4 थानों के पुलिस पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
पटना पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पिछले कुछ दिनों में अपराध और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी किया जा रहा है. इस दौरान कई जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही पाई गई है. इसी कारण 4 थानों के पुलिस अधिकारियों और जवानों पर कार्रवाई की गई है.
कोलकाता से 3 शूटर गिरफ्तार
इससे पहले पटना और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार तड़के कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी एक आवासीय परिसर में छिपे थे. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. इनके तार सीधे शेरू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसने चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी दी थी. बता दें कि बिहार और बंगाल की STF की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरें
खराब मौसम के बीच पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

शेरघाटी में चलती CNG कार में लगी आग, शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान
अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगा शाही अंदाज, लाल किला और हवा महल की तर्ज पर बनाया जा रहा है मंडप; 200 से ज्यादा पकवानों का मेन्यू तैयार

निशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच

अररिया में दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

3 बाइक, 8 बदमाश और 40 करोड़ की लूट! बेतिया में पुलिस महकमे में हड़कंप


