Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े मामलों की जांच तेज
बिजनेस

अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े मामलों की जांच तेज

“प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 6, 2026 · 6:23 AM· 4 min read
अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े मामलों की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने मुंबई में 10 से 12 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई रिलायंस पावर से जुड़े लोगों के आवासीय और कार्यालय परिसरों पर की जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि छापेमारी की खबर के बावजूद शेयर बाजार में रिलायंस पावर के शेयर करीब 2 प्रतिशत उछलकर लगभग 23 रुपये पर पहुंच गए, जबकि रिलायंस इंफ्रा के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब 94.20 रुपये तक पहुंच गए.

सूत्रों के मुताबिक यह अभियान मुख्य रूप से मुंबई और हैदराबाद के कुछ स्थानों पर केंद्रित है. हालांकि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए अधिकारियों ने छापेमारी के सटीक पते सार्वजनिक नहीं किए हैं. यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब कुछ दिन पहले ही ईडी ने मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित अनिल अंबानी के आलीशान घर ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से अटैच किया था.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है. एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जांच रिलायंस पावर से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन पर केंद्रित है. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2026 में ईडी ने लगभग 40,000 करोड़ रुपये के रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर-कॉम) बैंक फ्रॉड मामले की जांच के दौरान अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास ‘अबोड’ को कुर्क किया था. उस समय इस संपत्ति की कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2025 में प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक द्वारा दिए गए ऋण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर से भी पूछताछ की थी. राणा कपूर, जो उस समय बैंक के सीईओ थे, को मार्च 2021 में ईडी ने गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी डीएचएफएल को दिए गए भारी ऋण से जुड़े मामले में हुई थी. जांच एजेंसियों के अनुसार राणा कपूर और अनिल अंबानी के बीच कथित तौर पर ‘नुकसान के बदले फायदे’ यानी क्विड-प्रो-क्वो का समझौता हुआ था. आरोप है कि जब राणा कपूर यस बैंक के प्रमुख थे, तब 31 मार्च 2017 तक रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर बैंक का करीब 6,000 करोड़ रुपये का जोखिम था, जो 31 मार्च 2018 तक बढ़कर लगभग 13,000 करोड़ रुपये हो गया.

इसी दौरान बैंक ने एडीएजी समूह की कंपनियों रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था. बाद में इन निवेशों का बड़ा हिस्सा गैर-निष्पादित निवेश (एनपीए) में बदल गया, जिससे बैंक को करीब 3,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

अधिकारियों का कहना है कि ये लेन-देन सामान्य कारोबारी सौदे नहीं थे, बल्कि कथित तौर पर एक ऐसे समझौते का हिस्सा थे जिसमें यस बैंक के निवेश के बदले एडीएजी समूह की कंपनियों ने राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनियों को ऋण दिए. आरोप है कि इन सौदों को तय करने के लिए निजी बैठकों में चर्चा हुई और बाद में बैंक अधिकारियों को इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

27 views4 min read
#Anil Ambani
#Reliance Group
#ED Raid
#National News

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner