सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत
देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर मणिगढ़ी स्कूल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिया के पास बने बंपर को दुर्घटना की वजह बताते हुए सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है.

Deoghar: देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दुर्घटना सारवां थाना क्षेत्र के मणिगढ़ी स्कूल के समीप कलभट्ट के पास हुई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार पुलिया के पास बने बंपर पर संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया के पास बना बंपर दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन चालकों को अचानक स्थिति का अंदाजा होता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं. लोगों का दावा है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं.
बंपर पर सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग, पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय लोगों ने पुलिया के पास बने बंपर को हादसों का कारण बताते हुए चेतावनी बोर्ड, संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है. उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और तेज रफ्तार में आने वाले चालकों के लिए बंपर परेशानी पैदा करता है. घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार महिला और घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर दुख जताया और मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त

आरडी बाजला महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प


