
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला. पटना के जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच टकराव हो गया. लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और सड़क पर बैठकर विरोध जताया.
RJD सांसद सुधाकर सिंह को लेकर बिहार की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है. वरिष्ठ IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन की ओर से उन्हें कथित तौर पर ₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया है.आखिर नोटिस की वजह क्या है और इस मामले में आगे क्या हो सकता है? जानिए पूरी खबर.

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने के बाद भागलपुर और नौगछिया के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रोजमर्रा के काम, इलाज, कारोबार और जरूरी सामान के लिए लोग अब जानवी घाट से स्टीमर के जरिए नदी पार कर रहे हैं.
जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन में JDU विधायक अनंत सिंह खुली जीप में पहुंचे और जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने अनुज सिंह की जीत को 500 परसेंट तय बताया और पटना स्नातक सीट से JDU प्रत्याशी नीरज कुमार पर भी निशाना साधा.
बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरित हाइड्रोजन नीति-2026, कानून-व्यवस्था के लिए नए वाटर कैनन और वज्र वाहनों की खरीद समेत कई फैसले लिए गए.
समस्तीपुर में युवती से छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बांध बाइपास रोड पर फोटो खींचने रुकी लड़की को कुछ युवकों ने कथित तौर पर घेर लिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को हिरासत में लिया है.
बिहार में दारोगा बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 1,799 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई थी.

बिहार के जमुई में नाबालिगों से कथित बदसलूकी और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के दौरान गोली लगने से घायल होने की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने और हमला करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. मामले की जांच सीआईडी कर रही है.
जमुई में स्कूटी सवार छात्र-छात्रा को सड़क पर रोककर कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है.
बिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में 35 से अधिक छात्रों के एक साथ बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया. छात्रों में उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद अधिकांश छात्रों की हालत में सुधार हुआ और उन्हें हॉस्टल वापस भेज दिया
IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है. मामले में रांची और पुरी के रेलवे होटलों के टेंडर और पटना की जमीन से जुड़े कथित लेनदेन की जांच हुई है.
पटना में दारोगा भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों का भारी प्रदर्शन हुआ. गांधी मैदान से CM आवास घेरने निकले अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस से धक्का-मुक्की हुई.
RJD की पहली उम्मीदवार सूची सामने आने के बाद पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उम्मीदवारों के चयन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने बिना किसी नाम का जिक्र किए कथित तौर पर अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देने पर सवाल उठाया.