अनंत सिंह का सियासी ऐलान: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लोकसभा पर नजर
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करने का ऐलान किया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और भविष्य में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही. अनंत सिंह ने कोर्ट पर भरोसा जताया और जेडीयू में वापसी से भी इनकार किया.

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि वे 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे. एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा तथा वे जेल से बाहर आ सकेंगे. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को संपन्न हुई है. शादी के बाद अब उनके सरेंडर की चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट पर उनका विश्वास कायम है. जेल से बाहर आने के बाद ही वे अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगे. फिलहाल उन्होंने सरेंडर की तारीख तय कर दी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ने की बात कही है.
बेटे के चुनाव लड़ने पर जनता से पूछेंगे, जेल से बाहर आकर बिहार घूमेंगे
अनंत सिंह ने बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. जेल से बाहर आने के बाद वे पहले अपने बेटे और जनता से राय लेंगे, फिर आगे की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बाहर आने के बाद बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे. अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर फिलहाल किसी जल्दबाजी में निर्णय लेने से इनकार किया है. उनके मुताबिक, जनता और परिवार की राय महत्वपूर्ण होगी. बेटे की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी अंतिम फैसला बातचीत के बाद ही लिया जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि जेल से बाहर आने के बाद राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ सकती है.
विधानसभा नहीं, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे; जेडीयू में वापसी से किया इनकार
अनंत सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे. उन्होंने जेडीयू में वापस जाने की संभावना से भी इनकार किया. हालांकि, नीतीश कुमार को अपना नेता और भगवान बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हो रहा है, उसकी जानकारी नीतीश कुमार को नहीं है और वे अस्वस्थ हैं. पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार लोगों का इस्तेमाल किया जाता है और मतलब खत्म होने पर वापस जेल भेज दिया जाता है. उन्होंने इसे सरकार बदलने की वजहों में से एक बताया. बेटी की शादी में शामिल सभी मेहमानों का भी आभार जताया.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सांसद आनंद मोहन को 30 दिनों के भीतर करना होगा सरेंडर
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में VVIP मेहमानों का जमावड़ा, पवन सिंह-अक्षरा से लेकर सोनू सूद तक पहुंचे मोकामा
अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, 30 लाख रसगुल्ले तैयार, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचा शख्स, महिला कलाकार ने हाथ जोड़कर किया मना

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, रांची-पटना समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके

बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों की एंट्री, शपथ समारोह में सम्राट चौधरी-तेजस्वी और प्रशांत किशोर रहे मौजूद


