झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों और देवघर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लाए.
MLC Election Results 2026 की मतगणना के बीच बिहार के पटना में फाइलों को लेकर हंगामा हुआ, जबकि गोरखपुर में बैलट बॉक्स की सील टूटी मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी ने शिकायत दर्ज कराई. बिहार, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं.
झारखंड में चक्रवाती सिस्टम कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है, लेकिन बारिश का खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को पश्चिमी और छत्तीसगढ़ से सटे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर में झारखंड का दौरा कर सकते हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे खूंटी में पेसा कानून को लेकर ग्राम सभा के प्रधानों से बातचीत करेंगे और रांची में कांग्रेस की बैठक में शामिल हो सकते हैं. दौरे की अंतिम तारीख दिल्ली की रैली के बाद तय होने की संभावना है.

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर बहन भावना कोहली ढींगरा ने खास तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी. वहीं बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भावुक संदेश लिखकर विराट के शानदार सफर को याद किया. इससे पहले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.
मलाइका अरोड़ा मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपने कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं. वहीं उनके एक्स अर्जुन कपूर भी पार्टी में नजर आए. दोनों की मौजूदगी ने बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज कर दीं.

JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में CID ने दो आरोपियों सुमित कुमार सिंह और भानु प्रताप को गिरफ्तार किया है. भानु प्रताप उच्च शिक्षा विभाग में ASO के पद पर कार्यरत था. जांच में 10 से 12 अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है. मुख्य आरोपी मिथिलेश सिंह फरार है.
MCX पर मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 4,429 रुपये प्रति किलो टूटकर 1,79,350 रुपये पर आ गई. वहीं, 24 कैरेट सोना 1,386 रुपये सस्ता होकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. रिकॉर्ड हाई से चांदी 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.
TRAI ने स्पैम और फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए नए सख्त नियम लागू किए हैं. अब AI सिस्टम संदिग्ध कॉलर्स की पहचान करेगा और यूजर की शिकायत के बिना भी टेलीकॉम कंपनियां कार्रवाई कर सकेंगी. बार-बार नियम तोड़ने वालों का SIM और अन्य टेलीकॉम संसाधन एक साल तक बंद किए जा सकते हैं.
आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।