रिंकू सिंह की शादी में पहुंचेंगे KING शाहरुख खान? 4 दिसंबर को प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे. इस शाही समारोह में क्रिकेट, राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियों को न्योता दिया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के आने को लेकर है.

Lucknow:- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रामाडा में होगी. इस शाही शादी में राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है. करीब 2,000 मेहमानों को आमंत्रित किए जाने की खबर है. सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर है. अब सवाल है कि क्या KING खान रिंकू सिंह से किया अपना पुराना वादा निभाने शादी में पहुंचेंगे?
शाहरुख खान ने रिंकू सिंह से किया था खास वादा
रिंकू सिंह और शाहरुख खान के बीच खास रिश्ता रहा है. साल 2023 में आईपीएल के दौरान रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को यादगार जीत दिलाई थी. इस प्रदर्शन के बाद रिंकू की खूब चर्चा हुई थी. रिंकू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख खान ने उनसे वादा किया है कि वह उनकी शादी में जरूर आएंगे. इतना ही नहीं, किंग खान ने शादी में पहुंचकर उनके साथ डांस करने की बात भी कही थी. ऐसे में रिंकू की शादी में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि, उनके शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं को न्योता
रिंकू सिंह की शादी में देश के बड़े राजनीतिक चेहरों को भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी सामने आई है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं. हाल ही में रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे. इस दौरान उन्होंने पीएम को शादी का निमंत्रण दिया और परिवार के साथ आशीर्वाद लिया. रिंकू ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने परिवार के लिए खास पल बताया था. इससे पहले वह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का न्योता देने पहुंचे थे.
क्रिकेट जगत की इन हस्तियों को भी बुलाया गया
शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों की सूची में सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों को भी आमंत्रित किए जाने की खबर है. हालांकि, समारोह में कौन-कौन शामिल होगा, इसकी अंतिम तस्वीर कार्यक्रम के दौरान ही साफ होगी.
कौन हैं रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन प्रिया सरोज?
रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. दोनों ने 8 जून 2025 को सगाई की थी. क्रिकेट की व्यस्तताओं के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ती रही. अब 4 दिसंबर को दोनों लखनऊ में सात फेरे लेने जा रहे हैं. रिंकू सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं. वहीं, प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं. क्रिकेट और राजनीति से जुड़े इस चर्चित रिश्ते की शादी पर अब देशभर के प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं.
संबंधित ख़बरें
और ENTERTAINMENT ख़बरें₹19,934 करोड़ की मेगा योजना समेत मोदी कैबिनेट के 5 फैसले, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार
काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा, 21 लाख दीयों से जगमगाए घाट; 2100 ड्रोन से दिखे शिव तांडव
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का World Record, 28 गेंदों में सेंचुरी और 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम; 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

अयोध्या से जनकपुर पहुंची पहली सीधी ट्रेन, 20 घंटे में पूरा हुआ राम-जानकी का सफर; मोदी-बालेन ने दिखाई थी हरी झंडी

पंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला


