12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निपटारा
पीडीजे कौशल किशोर झा ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक, अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों को लोक अदालत में लाने का दिया निर्देश

Deoghar : आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई... बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने की... बैठक में देवघर सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि मधुपुर न्याय मंडल के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े... इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन और आम लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
आपसी सहमति से मामलों का होगा त्वरित निष्पादन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मामलों का त्वरित एवं सरल निस्तारण करना है... इससे आम नागरिकों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय एवं धन दोनों की बचत होती है... उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजें... साथ ही संबंधित मामलों के पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.
लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील
बैठक में आम लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया... कहा गया कि जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने मामलों के समाधान के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं... लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराकर अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सकता है... बैठक में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, एसीजेएम आनंद सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी बंकिम चंद्र चटर्जी, प्रतीक रंजन सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंरांची नगर निगम में A2Z का पुराना मामला फिर गरमाया, संपत्तियों की गिनती शुरू होते ही मचा हड़कंप, कोर्ट से मिली राहत

देवघर में पानी बेचने वालों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य, 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
देवघर में अब चौक-चौराहों पर बस खड़ी की तो लगेगा जुर्माना, प्रशासन चलाएगा विशेष अभियान

स्वच्छता महाकुंभ: देवघर के तीन स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता

देवघर में तालाबों और छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फसल बीमा के नाम पर पात्र किसानों के आवेदन नहीं होंगे रद्द, देवघर DC सख्त


