फसल बीमा के नाम पर पात्र किसानों के आवेदन नहीं होंगे रद्द, देवघर DC सख्त
देवघर में खरीफ-2026 फसल बीमा योजना को लेकर DC सख्त हैं. पात्र किसानों के आवेदन तकनीकी त्रुटियों के नाम पर रद्द नहीं होंगे. भूमि रिकॉर्ड और बीमित क्षेत्रफल में अंतर वाले मामलों की एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

Deoghar :- बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के तहत पात्र किसानों को बीमा का लाभ दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तकनीकी गड़बड़ी के नाम पर पात्र किसानों के आवेदन अनावश्यक रूप से रद्द नहीं किए जाएंगे. यह निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक में दिया. बैठक में उपायुक्त ने खरीफ मौसम 2026 के दौरान जिले में प्राप्त फसल बीमा आवेदनों और बीमित क्षेत्रफल की समीक्षा की. इस दौरान बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि ने प्राप्त आवेदनों, अस्वीकृत आवेदनों और उनमें पाई गई तकनीकी खामियों की जानकारी दी. समीक्षा के दौरान भूमि रिकॉर्ड और बीमित क्षेत्रफल के बीच अंतर (Land Record/Land Area Mismatch) से जुड़े मामले भी सामने आए.
भूमि रिकॉर्ड की गड़बड़ी वाले आवेदनों की एक सप्ताह में जांच
उपायुक्त ने बीमा एजेंसी को निर्देश दिया कि Land Record और Land Area Mismatch से संबंधित सभी आवेदनों की प्रखंड और पंचायतवार सूची तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए. इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी संबंधित मामलों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से किसी आवेदन को अस्वीकृत करने से पहले वास्तविक स्थिति की जांच जरूरी है. यह सुनिश्चित किया जाए कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या तकनीकी त्रुटि के कारण कोई पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए.
पात्र किसानों को लाभ दिलाने के लिए विभागों में समन्वय
उपायुक्त ने समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना का उद्देश्य फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है. इसलिए आवेदन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी बाधाओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए बीमा एजेंसी और कृषि विभाग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, डीपीओ, एलडीएम, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के सदस्य और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निपटारा
रांची नगर निगम में A2Z का पुराना मामला फिर गरमाया, संपत्तियों की गिनती शुरू होते ही मचा हड़कंप, कोर्ट से मिली राहत
देवघर में पानी बेचने वालों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य, 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

देवघर में अब चौक-चौराहों पर बस खड़ी की तो लगेगा जुर्माना, प्रशासन चलाएगा विशेष अभियान

स्वच्छता महाकुंभ: देवघर के तीन स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता

देवघर में तालाबों और छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


