मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, KBC में जीते 1 करोड़, अब IAS बनना चाहते हैं भूषण
मां के इलाज के लिए पैसों की कमी से जूझने वाले भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया. दिहाड़ी मजदूर के बेटे भूषण अब UPSC पास कर IAS अधिकारी बनना चाहते हैं.

Entertainment News: - कभी मां के इलाज के लिए एक-एक रुपये की जरूरत पड़ती थी. परिवार की आर्थिक हालत ऐसी थी कि महीने का खर्च चलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था. पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे और बेटे की जेब में मुंबई पहुंचने के वक्त महज 24 रुपये थे. लेकिन कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते. महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले भूषण ठाकरे ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर भूषण ने एक करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं. हालांकि सात करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देने से चूक गए, लेकिन उनकी यह जीत पूरे परिवार की जिंदगी बदलने वाली है. खास बात यह है कि करोड़पति बनने के बाद भी भूषण का सपना सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि यूपीएससी पास कर आईएएस अधिकारी बनना है.
2016 से KBC में आने की कर रहे थे कोशिश
भूषण ठाकरे के लिए केबीसी तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा. वह साल 2016 से लगातार इस शो में आने की कोशिश कर रहे थे. कई बार असफलता मिली, निराशा हुई, लेकिन उन्होंने कोशिश करना नहीं छोड़ा. भूषण एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और परिवार की कुल मासिक आमदनी करीब 15 से 20 हजार रुपये है. घर में मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है और उनके इलाज के लिए परिवार को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता था.परिवार की मदद करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए भूषण ने करीब डेढ़ साल पहले घर छोड़ दिया था. वह महाराष्ट्र के भुसावल में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने ठान लिया था कि जब तक जिंदगी में कुछ हासिल नहीं करेंगे, तब तक घर वापस नहीं लौटेंगे.
जेब में सिर्फ 24 रुपये, KBC में जीत लिए एक करोड़
जब भूषण ठाकरे केबीसी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचे, उस वक्त उनके बैंक खाते में महज 24 रुपये थे. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया. शो के दौरान अपनी सूझबूझ और ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया और इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए.हालांकि सात करोड़ रुपये के सवाल पर वह चूक गए, लेकिन एक करोड़ की जीत ने उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी. भूषण के मुताबिक, केबीसी से जीती गई यह रकम उनके परिवार की करीब 30 से 35 साल की कुल कमाई के बराबर है. जिस परिवार के लिए कभी मां का इलाज कराना मुश्किल था, अब उसके पास बेहतर भविष्य बनाने का मौका है.
सबसे पहले मां का इलाज, माता-पिता को देना चाहते हैं आराम
एक करोड़ रुपये जीतने के बाद भूषण की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने माता-पिता हैं. वह अपनी मां का बेहतर इलाज कराना चाहते हैं. मां के लिए गहने खरीदना भी उनके सपनों में शामिल है. भूषण नहीं चाहते कि उनके पिता को अब भी दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़े. वह चाहते हैं कि उनके माता-पिता को जीवन के बाकी दिन आर्थिक परेशानियों के बिना गुजारने का मौका मिले. भूषण इस रकम को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके. लेकिन करोड़पति बनने के बाद भी उन्होंने अपना पुराना लक्ष्य नहीं बदला है. वह अच्छी कोचिंग में दाखिला लेकर यूपीएससी की तैयारी जारी रखना चाहते हैं. उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है.
कभी मदद नहीं मिली, अब बधाई देने वालों की लगी कतार
भूषण की कामयाबी के साथ एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है. उन्होंने बताया कि जब परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, तब कुछ रिश्तेदार उनका फोन तक नहीं उठाते थे. मां के इलाज के लिए
संबंधित ख़बरें
और ENTERTAINMENT ख़बरेंपंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला

IND vs NZ: वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ, भारत की जीत का सपना टूटा! फिलिप्स-मिचेल ने 258 गेंदों तक किया मुकाबला
न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

कृष 4 को मिलेगा बड़ा बजट, ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा की मुलाकात की खबर से बढ़ी हलचल

Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस


