Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहली बार भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आ रहे हैं. दो दिवसीय यात्रा के दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी. व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और विकास साझेदारी पर चर्चा होगी.

New Delhi : - नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली भारत यात्रा पर दोनों देशों की नजरें टिकी हैं. प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार भारत आ रहे बालेन शाह रविवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने के साथ व्यापार, ऊर्जा, जल संसाधन, कनेक्टिविटी और तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. रविवार शाम उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी, जबकि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है. मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह का यह पहला द्विपक्षीय भारत दौरा है. विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है. दोनों पक्ष विकास साझेदारी से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी और खेल तक विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
आज शाम जयशंकर के साथ होगी पहली अहम बैठक
बालेन शाह रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे. उनके कार्यक्रम के अनुसार, शाम 6 बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी मुलाकात होगी. यह बैठक दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित की जाएगी. प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की इस पहली यात्रा में जयशंकर के साथ बैठक को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संपर्क के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
सोमवार को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत
सोमवार, 23 नवंबर को बालेन शाह के दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम होगा. सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सुबह 10:40 बजे वह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे. साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
व्यापार, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस
इस यात्रा के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन, फिजिकल और डिजिटल कनेक्टिविटी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और खेल जैसे विषयों पर चर्चा होगी. दोपहर 12:25 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया जाएगा. इसके बाद प्रेस स्टेटमेंट जारी होंगे. इन समझौतों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल हो सकती है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक और समझौतों के आदान-प्रदान के बाद बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. यह बैठक सोमवार दोपहर 3:15 बजे राष्ट्रपति भवन में निर्धारित है. इसके बाद शाम 4:50 बजे उनका भारत दौरा समाप्त होगा और वह दिल्ली से रवाना होंगे.
भारत की Neighbourhood First Policy के लिहाज से अहम दौरा
विदेश मंत्रालय ने बालेन शाह की यात्रा को भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्चस्तरीय संपर्क की परंपरा का हिस्सा बताया है. मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा भारत की Neighbourhood First Policy के तहत नेपाल के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को भी दर्शाता है. भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं. ऐसे में बालेन शाह की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा को दोनों देशों की साझेदारी को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरें
न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

कृष 4 को मिलेगा बड़ा बजट, ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा की मुलाकात की खबर से बढ़ी हलचल
29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता

26 साल में कोल्हान के तीन विधायक उत्कृष्ट, जानिये निरल पूर्ति से पहले कौन-कौन रहे उत्कृष्ट विधायक

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

निशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच


