हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी BJP : आदित्य साहू
BJP के संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प, पवन साय ने जल्द कमेटियों के गठन का दिया निर्देश

Deoghar : भारतीय जनता पार्टी की संथाल परगना प्रमंडलीय संगठनात्मक बैठक रविवार को देवघर स्थित BJP जिला कार्यालय में आयोजित की गई... बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और हेमंत सोरेन सरकार की कथित विफलताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई... प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार की नाकामियों का जवाब संगठन की ताकत और जन आंदोलन के माध्यम से देना होगा... वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का निर्देश दिया... बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई... अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने की, जबकि संचालन BJP जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया.
झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई - आदित्य साहू
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए... संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे समय पर पूरा करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है... BJP सेवा भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन है और इसकी असली ताकत कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है... उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है... प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और माफियाराज का बोलबाला है... किसान, महिलाएं, युवा और छात्र अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंताओं के प्रति गंभीर नहीं है... प्रखंड कार्यालयों और थानों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं... उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने और इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का आह्वान किया.
BJP की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है- पवन साय
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि BJP की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है... इसके लिए बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की सभी समितियों को सशक्त बनाना जरूरी है... उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संगठन की सभी इकाइयों का गठन जल्द पूरा करें और आपसी समन्वय के साथ सक्रियता बढ़ाएं... उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाते हैं...
सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता- बालमुकुंद सहाय
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने भी संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की... उन्होंने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई... बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवं कृष्णा महतो, प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, अमित मंडल, विलियम मरांडी, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन, अशोक भगत, बाटुल झा, नारायण दास, बजरंगी यादव, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, रूपेश मंडल, लक्ष्मी चक्रवर्ती, गौतम यादव, गंगा नारायण सिंह और सरिता मुर्मू सहित संथाल परगना के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे... इसके अलावा सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष और मंडल प्रवासी भी बैठक में शामिल हुए... बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक, कुंडा में बालिका शिक्षा बैठक सह माता- पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित
उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज

त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें

देवघर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीडीसी ने नवजात बच्चों को पिलायी दो बूंद जिंदगी की


