बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक, कुंडा में बालिका शिक्षा बैठक सह माता- पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित
उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय बालिका शिक्षा बैठक सह माता-पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित, व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Deoghar : कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में विभाग स्तरीय बालिका शिक्षा बैठक सह माता-पुत्री विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया... कार्यक्रम में बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, उनकी समस्याओं, सुरक्षा और माताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई... कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा के दौरान मुख्य अतिथि बालिका शिक्षा की प्रांत संयोजिका रंजना कुमारी सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति की सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल, समिति सदस्य गायत्री मिश्रा, देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से ओम, भारत माता और मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया.
बालिकाओं के सामने कई व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं आती हैं
बैठक को संबोधित करते हुए रंजना कुमारी सिंह ने देवघर विभाग के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं बालिका शिक्षा प्रमुखों से विद्यालयों में छात्राओं के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली... इस दौरान सभी की बातों और सुझावों को सुना गया तथा बालिकाओं के सर्वांगीण एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया... उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के सामने कई ऐसी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं आती हैं, जिन्हें वे संकोचवश अपनी माताओं से भी साझा नहीं कर पाती हैं... ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय की आचार्याओं और दीदी जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है... उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर नियमित विचार गोष्ठियों के माध्यम से बालिकाओं को वर्तमान दौर की चुनौतियों, सुरक्षा और समस्याओं से निपटने के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाने की जरूरत है... इसके बाद आयोजित माता-पुत्री विचार गोष्ठी में छात्राएं अपनी माताओं के साथ शामिल हुईं.
बेटियों के व्यवहार और दिनचर्या में होने वाले बदलावों पर माताओं को विशेष ध्यान देना चाहिए
इस अवसर पर प्रांत संयोजिका रंजना कुमारी सिंह, बालिका शिक्षा की प्रांत सह संयोजिका किरण राय, दंत चिकित्सक डॉ. पूजा राय, विद्यालय प्रबंधन समिति की सह सचिव प्रतिभा वर्णवाल एवं समिति सदस्य गायत्री मिश्रा ने माताओं और बालिकाओं को संबोधित किया... वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के व्यवहार और दिनचर्या में होने वाले बदलावों पर माताओं को विशेष ध्यान देना चाहिए... घर में ऐसा सहज और विश्वासपूर्ण वातावरण बनाया जाना चाहिए, जिसमें बेटियां बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं और मन की बातें माताओं के साथ साझा कर सकें... मां और बेटी के बीच खुला संवाद उनकी मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है... कार्यक्रम का मंच संचालन आचार्या खुशबू कुमारी झा ने किया, जबकि अतिथि परिचय आचार्या सुष्मिता राज ने कराया... कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न विद्यालयों की बालिका शिक्षा प्रमुखों, माताओं, छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी BJP : आदित्य साहू

शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज

त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें

देवघर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीडीसी ने नवजात बच्चों को पिलायी दो बूंद जिंदगी की


