शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
गौशाला बाजार के शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, केशव रक्त कोष के शिविर में वक्ताओं ने कहा- रक्तदान से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं

Deoghar : केशव रक्त कोष की ओर से रविवार को गौशाला बाजार स्थित शहीद आश्रम मोड़ के समीप एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ... शिविर का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रूप से हुआ... शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया... सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की तकनीकी टीम के सहयोग से कुल 19 यूनिट रक्त संग्रह किया गया... इस अवसर पर समिति के संरक्षक नारायण टिबरेवाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है... जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक दायित्व है... केशव रक्त कोष का यह प्रयास देवघर और आसपास के क्षेत्रों में असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता की दिशा में सराहनीय पहल है...
नया जीवन दे सकता है रक्त
समिति के राजेश तिवारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के सदस्य को नया जीवन दे सकता है... वहीं, पंकज ने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है... स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्तदान कर सकता है... अमरेश कुमार और परवीन सिंह ने कहा कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बनाए रखने के लिए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन आवश्यक है... शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला... समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया... मौके पर संरक्षक नारायण टिबरेवाल, राजेश तिवारी, पंकज, अमरेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, प्रकाश अग्रवाल, राजीव सिंह, दिनेश सिंह, मनीष कुमार, अकछुन कुमार, अंतेश सिंह, साकेत रंजन, उर्मिलेश झा, सुजीत पांडेय, सुदीप राय, दीपक कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार, आशुतोष आनंद, अनिल सिंह, प्रेम प्रकाश चौबे, उदय जी महाराज सहित कई गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी BJP : आदित्य साहू

बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक, कुंडा में बालिका शिक्षा बैठक सह माता- पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित
उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज

त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें

देवघर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीडीसी ने नवजात बच्चों को पिलायी दो बूंद जिंदगी की


