Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»टेक्नोलॉजी»Deepfake पर Nitin Gadkari का बड़ा एक्शन! Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केस की मिली मंजूरी
टेक्नोलॉजी

Deepfake पर Nitin Gadkari का बड़ा एक्शन! Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केस की मिली मंजूरी

“E20 इथेनॉल पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए गए कथित फर्जी दावों के खिलाफ नितिन गडकरी ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें Meta और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jul 27, 2026 · 12:19 PM· 3 min read
Deepfake पर Nitin Gadkari का बड़ा एक्शन! Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केस की मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ते डीपफेक और फर्जी कंटेंट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा कानूनी कदम उठाया है. गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे हैं. इनमें कहा जा रहा है कि E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी से उनके परिवार को आर्थिक फायदा हो रहा है. मामले की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने गडकरी को Meta समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इस कथित कंटेंट को प्रकाशित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल मानहानि का मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें:BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन गडकरी ने अदालत में कहा कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति से उन्हें और उनके परिवार को लाभ मिल रहा है. गडकरी का कहना है कि यह दावा भ्रामक है, क्योंकि इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय करता है, न कि उनके मंत्रालय द्वारा. उनका आरोप है कि इस तरह की पोस्ट उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल
KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल
4G-5G Tariff Plan में बदलाव की तैयारी, TRAI के नए नियमों से यूजर्स पर पड़ेगा असर
4G-5G Tariff Plan में बदलाव की तैयारी, TRAI के नए नियमों से यूजर्स पर पड़ेगा असर
₹1.80 लाख का Galaxy Z Fold 8, लेकिन Benchmark टेस्ट ही नहीं! Samsung के फैसले ने बढ़ाई हलचल
₹1.80 लाख का Galaxy Z Fold 8, लेकिन Benchmark टेस्ट ही नहीं! Samsung के फैसले ने बढ़ाई हलचल
OpenAI के AI ने तोड़ दी सुरक्षा दीवार! टेस्टिंग सैंडबॉक्स से Hugging Face तक पहुंचा, कंपनी ने खुद किया खुलासा
OpenAI के AI ने तोड़ दी सुरक्षा दीवार! टेस्टिंग सैंडबॉक्स से Hugging Face तक पहुंचा, कंपनी ने खुद किया खुलासा
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

'लीव पिटिशन' क्या होती है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

गडकरी ने अदालत में 'लीव पिटिशन' (Leave Petition) दाखिल की थी. यह ऐसी अनुमति याचिका होती है, जिसकी जरूरत तब पड़ती है जब किसी व्यक्ति को ऐसे पक्षों के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करना हो, जिनका मुख्यालय या निवास संबंधित अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो. चूंकि इस मामले में Meta और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मुख्यालय मुंबई के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, इसलिए सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) के तहत पहले अदालत से अनुमति लेना आवश्यक था. हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब गडकरी औपचारिक रूप से मानहानि का सिविल मुकदमा दायर कर सकेंगे और आगे नोटिस, जवाब तथा अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.

कोर्ट ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें:BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

मामले की सुनवाई जस्टिस अभय आहूजा की अदालत में हुई. गडकरी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप एस. लड्डा ने दलील दी कि कथित आपत्तिजनक कंटेंट मुंबई में भी देखा और एक्सेस किया जा सकता था. साथ ही यह इंटरनेट के जरिए देश के अन्य हिस्सों में भी उपलब्ध था, इसलिए अदालत से अनुमति लेना आवश्यक था. दलीलें सुनने के बाद अदालत ने गडकरी को संबंधित पक्षों के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी.

चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी दर्ज हुई FIR

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब नागपुर में चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. FIR में आरोप है कि उन्होंने E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बारे में कथित रूप से भ्रामक जानकारी प्रसारित की. रिपोर्ट्स के अनुसार, FIR में मनीष कश्यप, इंस्टाग्राम अकाउंट 'desi_boysncr', हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटी के नाम शामिल हैं. फिलहाल इन आरोपों पर अंतिम न्यायिक फैसला आना बाकी है. वहीं, गडकरी की ओर से दायर सिविल मुकदमे की अगली कानूनी प्रक्रिया अब हाई कोर्ट से मिली अनुमति के बाद आगे बढ़ेगी.

9 views3 min read
#Nitin Gadkari
#Nitin Gadkari Deepfake
#Bombay High Court
#Meta
#E20 Ethanol Policy
#Deepfake News
#Social Media Case
#Defamation Case
#Manish Kashyap
#India News

RELATED POSTS

BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
3.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
4.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026
5.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में कोचिंग संचालक रविशंकर प्रसाद ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

BY Piyush Kumar—Sep 9, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner