गिरधारी मंडल के निधन से सारवां में शोक की लहर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने दी श्रद्धांजलि
99 वर्षीय गिरधारी मंडल के निधन से सारवां और मंझीलाडीह में शोक की लहर है. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया.

Deoghar: सारवां प्रखंड के मंझीलाडीह निवासी गिरधारी मंडल का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है. वह प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी के ससुर एवं समाजसेवी त्रिपुरारी मंडल के पिता थे. गिरधारी मंडल अपने पीछे छह पुत्र, एक पुत्री और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया. परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित सुल्तानगंज में संपन्न हुआ. लंबे जीवन के दौरान उन्होंने परिवार और समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन से परिजनों, रिश्तेदारों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है. क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है.
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गिरधारी मंडल के निधन की सूचना मिलने पर मंझीलाडीह स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया. बादल पत्रलेख ने कहा कि गिरधारी मंडल का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. 99 वर्षों का उनका जीवन अनुभव, सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल रहा. उन्होंने कहा कि लंबे जीवन में परिवार और समाज के बीच पहचान बनाने वाले व्यक्ति का बिछुड़ना सभी के लिए पीड़ादायक है. पूर्व मंत्री ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. गिरधारी मंडल के निधन से मंझीलाडीह सहित पूरे सारवां क्षेत्र में शोक का माहौल है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंघोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी


