बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे ईशान किशन, कहा- जब कुछ बड़ा करना होता है तो बाबा का आशीर्वाद लेने आता हूं
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में कुछ बड़ा करना होता है, बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने आते हैं.

Deoghar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. क्रिकेट मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले ईशान इस दौरान भक्ति भाव में नजर आए. उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता बढ़ गई. दर्शन-पूजन के बाद ईशान किशन ने अपनी धार्मिक आस्था साझा करते हुए कहा कि जब भी जीवन में कुछ बड़ा करना होता है या किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होता है, वह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है. मंदिर में पूजा के दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की.
वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल टैलेंट, कहा- आने वाले क्रिकेट का भविष्य
बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान ईशान किशन ने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर तारीफ की. उन्होंने वैभव को स्पेशल टैलेंट बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में मैदान पर उतरकर बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी करना असाधारण है. वैभव की बल्लेबाजी में निडरता, आत्मविश्वास और आक्रामकता दिखाई देती है. ईशान ने कहा कि वैभव आने वाले समय में क्रिकेट का भविष्य है. इतनी कम उम्र में जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है. युवा खिलाड़ी की प्रतिभा और खेल के प्रति जुनून उन्हें आगे एक बड़ा क्रिकेटर बना सकता है. ईशान के इस बयान से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर उनकी सकारात्मक सोच भी सामने आई. उन्होंने वैभव जैसे खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट के लिए उम्मीद बताया.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में जड़ा था दोहरा शतक, बाबा नगरी पहुंचना बना चर्चा का विषय
ईशान किशन भारतीय क्रिकेट के चर्चित विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है. वर्ष 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में ईशान ने महज 126 गेंदों पर 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस उपलब्धि के साथ वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत की कई हस्तियां भी बाबा का आशीर्वाद लेने आती रहती हैं. शुक्रवार को ईशान किशन के बाबा नगरी पहुंचने से शहर में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही. क्रिकेट और आध्यात्मिक आस्था का यह संगम प्रशंसकों के लिए खास रहा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंघोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

देवघर में अब मनमाने बस पड़ाव पर लगेगी रोक, सभी बसें अंतरराज्यीय बस अड्डे से ही चलेंगी


