सिरसिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले गंगा नारायण सिंह, एसपी से की बात
सिरसिया गांव में शंभू यादव की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने एसपी प्रवीण पुष्कर से फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की. ग्रामीण सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

Deoghar :- सारवां थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में शंभू यादव की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवघर-सारवां मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी दौरान मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे गंगा नारायण सिंह ने पीड़ित परिवार और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की. परिजनों ने उन्हें हत्या से जुड़े घटनाक्रम, पुराने जमीन विवाद और मामले में नामजद आरोपियों के बारे में जानकारी दी. ग्रामीणों ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को वजह बताते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.
एसपी से फोन पर की बात, गिरफ्तारी की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए गंगा नारायण सिंह ने मौके से ही देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर से फोन पर बातचीत की. उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की. गंगा नारायण सिंह ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण
इधर, सड़क जाम कर रहे ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और वरीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. घटना के बाद सिरसिया गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे. शंभू यादव हत्याकांड को लेकर इलाके में लोगों के बीच नाराजगी बनी हुई है. अब ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच पर टिकी है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
26 साल में कोल्हान के तीन विधायक उत्कृष्ट, जानिये निरल पूर्ति से पहले कौन-कौन रहे उत्कृष्ट विधायक

रेलवे स्टेशन पार्किंग में मनमानी पर मेयर सख्त, कर्मियों ने मांगी माफी
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड की जेलों से रिहा होंगे 26 कैदी, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बनी सहमति

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे आर. मित्रा स्कूल के एनसीसी कैडेट्स

विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू हुए क्राइस्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइंस सेंटर में समझा नवाचार का महत्व


