योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा देवघर जिला कमेटी ने शोक व्यक्त किया. सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई.

Deoghar :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा देवघर जिला कमेटी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उनके निधन की खबर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. पार्टी नेताओं ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई. इस अवसर पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व विधायक नारायण दास, रणधीर सिंह, गंगा नारायण सिंह और भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. नेताओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है. उनका स्नेह, त्याग और संस्कार व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. ऐसे में माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.
योगी आदित्यनाथ के परिवार के प्रति जताई संवेदना
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा परिवार दुख की घड़ी से गुजर रहा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया, भाजपा नेता राकेश नरौने, सुनीता सिंह, अभयानंद झा, संजीव जजवाड़े, मनोज मिश्रा, उमाशंकर प्रजापति, विश्वनाथ रवानी, पप्पू यादव, रवि रवानी, बलराम पोद्दार, संतोष सिंह, सुनील कुमार मंडल और सुनील कुमार यादव सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे. भाजपा नेताओं ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं. सभी ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
26 साल में कोल्हान के तीन विधायक उत्कृष्ट, जानिये निरल पूर्ति से पहले कौन-कौन रहे उत्कृष्ट विधायक

रेलवे स्टेशन पार्किंग में मनमानी पर मेयर सख्त, कर्मियों ने मांगी माफी
झारखंड की जेलों से रिहा होंगे 26 कैदी, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बनी सहमति

सिरसिया हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले गंगा नारायण सिंह, एसपी से की बात

सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे आर. मित्रा स्कूल के एनसीसी कैडेट्स

विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू हुए क्राइस्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइंस सेंटर में समझा नवाचार का महत्व


