आरडी बाजला महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प
रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में संविधान दिवस पर समारोह आयोजित किया गया. राजनीति विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई तीन के संयुक्त कार्यक्रम में छात्राओं को लोकतांत्रिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया.

Deoghar: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में गुरुवार को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया. राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई तीन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के आदर्शों को अपनाना बेहद जरूरी है. प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने छात्राओं से संविधान के सिद्धांतों को अपने व्यवहार और जीवन में आत्मसात करने की अपील की. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों तथा संविधान में निहित मूल्यों के प्रति जागरूक करना था. आयोजन के माध्यम से छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया.
संविधान को बताया लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की ताकत
डॉ. किसलय सिन्हा ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, संघीय ढांचे, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और स्वतंत्र न्यायपालिका को इसकी प्रमुख विशेषताएं बताया. उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देता है. वहीं, डॉ. प्रकाश चंद्र दास ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र का मजबूत आधार है. यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है. कार्यक्रम में एनएसएस इकाई तीन की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. करुणा पंजीयारा ने छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई. उन्होंने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भी किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त


