CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना
सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित मो. फैजानुल्लाह दांतों से पेन पकड़कर पढ़ाई- लिखाई करते हैं. मैट्रिक की परीक्षा में 93.8% अंक हासिल कर असाधारण उपलब्धि हासिल की.

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने मुलाकात की... इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित हैं और दांतों से पेन पकड़कर (मुंह से लिखकर) पढ़ाई और परीक्षा देते हैं... झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की मैट्रिक परीक्षा-2026 में मुंह से लिखकर उन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है... मो. फैजानुल्लाह का नामांकन UHS शिवाजीनगर, गोड्डा में रहा है... मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह के शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए अपनी ओर से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया.
सीएम ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद किए जाने की बात कही... साथ ही कहा कि मो. फैजानुल्लाह की यह उपलब्धि न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में समावेशी शिक्षा, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है... मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्रीगण एवं विधायकगण भी उपस्थित थे।
मैट्रिक में 93.8% अंक हासिल कर असाधारण उपलब्धि हासिल की
उल्लेखनीय है कि दिव्यांग मो. फैजानुल्लाह की शिक्षा झारखंड सरकार की समावेशी शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत Home-Based Education (HBE) के माध्यम से संचालित हुई... दिव्यांग होने के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और समावेशी शिक्षा के सहयोग से जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त

आरडी बाजला महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प


