संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त
संविधान दिवस पर देवघर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ दिलाई. इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया गया.

Deoghar: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर शपथ दिलाई. उपायुक्त ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है. इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की.
संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संकल्प को दोहराया. साथ ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता के संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा समेत जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी और डीएमएफटी टीम के सदस्य मौजूद रहे. समाहरणालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

आरडी बाजला महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प


