महागामा में आजसू का प्रमंडलीय सम्मेलन कल, तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता
आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन 29 नवंबर को गोड्डा के महागामा स्थित ऊर्जा नगर में होगा. सम्मेलन में संताल परगना के सभी प्रखंडों के प्रतिनिधि जुटेंगे. ध्रुव प्रसाद साह ने तैयारियों की समीक्षा कर संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश पूरे झारखंड में पहुंचाने की बात कही.

Deoghar: संताल परगना में संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय प्रखंड सम्मेलन रविवार, 29 नवंबर को गोड्डा जिले के महागामा स्थित ऊर्जा नगर में आयोजित होगा. सम्मेलन में संताल परगना के सभी प्रखंडों से प्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आजसू के केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह गोड्डा पहुंचे और जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, केंद्रीय सचिव सह देवघर जिला प्रभारी संजीव महतो तथा केंद्रीय सचिव देवेंद्र महतो के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंडों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.
झारखंडी अस्मिता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी आजसू : ध्रुव प्रसाद साह
ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि महागामा सम्मेलन केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी झारखंडी अस्मिता, जनाधिकार और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाएगा. साह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलन का संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक संख्या में ऊर्जा नगर पहुंचने की अपील की. उन्होंने भरोसा जताया कि गोड्डा की धरती से एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश पूरे झारखंड में गूंजेगा. बैठक में विनोद कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, कवि कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंफर्जी कस्टमर केयर और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
घोड़ाबांधा आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, अर्जुन मुंडा की माता को दी श्रद्धांजलि
मधुपुर स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा सख्त, खोजी कुत्तों ने खंगाला चप्पा-चप्पा

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी, जमशेदपुर पहुंचे

सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर 5 हजार जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

देवघर में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान शुरू, जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना


