
विधायक सरयू राय के खिलाफ अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज
आरोप है कि सरयू राय ने रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए विभाग से प्रकाशित आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन और वितरण के लिए अपने नजदीकी लोगों को 3.38 करोड़ का अवैध भुगतान किया है.

आरोप है कि सरयू राय ने रघुवर सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए विभाग से प्रकाशित आहार पत्रिका के मुद्रण, प्रकाशन और वितरण के लिए अपने नजदीकी लोगों को 3.38 करोड़ का अवैध भुगतान किया है.
दोनों आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान न्युक्लियस मॉल के पास पकड़ा गया था, जिसके बाद उन्हें थाना लेकर आया गया. वहां ओडी ऑफिसर ने उनको शांतिपूर्वक बैठने को कहा, लेकिन दोनों ने खुद को नेता बताकर हंगामा शुरू कर दिया. जांच में पता चला की दोनों बीजेपी के नेता नहीं है.

बीजेपी के 25 नेताओं ने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. उधर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी बेटी अनुप्रिया साव ने भी कांग्रेस से इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है. बीजेपी से भी पांच नाम की चर्चा काफी हो रही है. इनमें प्रदीप प्रसाद की दावेदारी सबसे मजबूत है.

दिलचस्प बात यह है कि अनुराग गुप्ता तो यूपीएससी के पैनल में हैं ही नहीं. इससे पहले भी इस सरकार में नियुक्त किये गये डीजीपी की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

वैसे तो हेमंत सरकार बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्मभर बनाने के लिए उन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी योजना का लाभ दे रही है , लेकिन अब मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिये हेमंत सोरेन ने 18 वर्ष से उपर की महिला वोटरों को साध लिया है .

बंधु ने कहा कि तीन साल पहले झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए हेमंता बिस्वा सरमा ने मुझे भी फोन किया था , लेकिन मैंने फोन पर उनको बहुत डांट लगाया . बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में हेमंता के हाथ कुछ नहीं लगेगा . अगर उनमें हिम्मत है तो झारखंड के आदिवासियों की लूटी गई जमीन को वापस करने की बात करें .

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार को ओरमांझी प्रखंड के जिराबर गांव पहुंचे . इस गांव का भी एक युवक अजय कुमार महतो भर्ती दौड़ में शामिल होने के बाद बेहोश हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी . दोनों नेताओं ने मृतक के परिजनों को बीजेपी की तरफ से एक लाख रुपया सहायता राशि सौंपा.

साल भर पहले 6 प्लॉट की रजिस्ट्री हो गई है . एनवायरमेंटल और एयरपोर्ट क्लीयरेंस भी मिल गया , लेकिन निवेशकों के नक्शे को अबतक क्लीयरेंस नहीं मिला है . करीब 6 महीने पहले इन्वेस्टर्स ने नगर विकास विभाग के टाउन प्लानर के पास नक्शा जमा करवाया था . फाइल अबतक वहीं पड़ी हुई है .

सीएम ने कहा पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है.

मिस्ड कॉल अभियान के जरिए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए बीजेपी ने मिस्ड कॉल नंबर - 8800002024 भी जारी किया है . लोग नमो ऐप के माध्यम से भी बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं .

चंपई सोरेन का सरायकेला, गीता कोड़ा का जगन्नाथपुर, लोबिन हेंब्रम का बोरियो और सीता सोरेन का जामा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.

22 अगस्त से चल रही नियुक्ति दौड़ में अबतक कुल 12 युवाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश होकर अस्पतालों में पहुंच चुके हैं. आज रांची के मेदांता में भर्ती पलामू के दीपक पासवान की जान चली गई.