तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका
“तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को RailOne मोबाइल एप की सुविधाओं की जानकारी दी गई. जागरूकता कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एप के जरिए यात्री लंबी कतार से बचते हुए मोबाइल से सामान्य और आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं. ”

Tinpahar: मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों को RailOne मोबाइल एप की जानकारी दी गई. टिकट काउंटर के पास आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कॉमर्शियल सुपरिटेंडेंट चंद्रशेखर मरांडी और विश्वजीत कुमार ने यात्रियों को एप की सुविधाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि RailOne के जरिए यात्री टिकट काउंटर की लंबी कतार से बच सकते हैं और मोबाइल से ही आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं.
कर्मियों ने यात्रियों को मोबाइल पर टिकट बुक करने की प्रक्रिया समझाकर भी दिखाई. बताया गया कि एप के माध्यम से सामान्य टिकट के साथ आरक्षण टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट लेने की प्रक्रिया अधिक आसान होगी.

