
हेमंत सोरेन हर घर में पहुंचाएंगे एक-एक लाख रुपये, दुमका में की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि चुनाव के बाद हर घर में एक-एक लाख रुपया पहुंचाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि चुनाव के बाद हर घर में एक-एक लाख रुपया पहुंचाएंगे.

चंपई सोरेन ने आज रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उनके साथ असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के विधानसभा सह प्रभारी हेमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे.

हिमंता बिस्वा सरमा बिना जानकारी के झारखंड में कानून सिखाने आ गये हैं. उन्हें बताना चाहिए कि किसान आंदोलन क्या पाकिस्तान में हो रहा था. ये वहीं हिमंता हैं जिनकी पार्टी ने किसान आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दी थी.

बीजेपी ने कहा है कि कंगना का किसान आंदोलन पर दिया गया बयान पार्टी का मत नहीं है. उनके बयान से पार्टी असहमति जताती है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम चाहते हैं कि हेमंत सोरेन भाजपा में आयें. घुसपैठ पर हेमंत सर्वदलीय बैठक बुलाएं. हम हेमंत सोरेन का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार हैं.

मुख्यमंत्री जी , जांच के आदेश दे दीजिये नहीं तो भविष्य में जब ऐसे प्रचंड भ्रष्टाचार के मामलों की जांच हमारी सरकार द्वारा होगी तो इसकी आंच बहुत आगे तक जाएगी.

डीजीपी से आग्रह है इतना भी तेल न लगाएं. लिमिट में रहें. जिन 55 नेताओं पर एफआईआर किया गया है उनमें से विधायक रणधीर सिंह और कोचे मुंडा तो रैली में थे ही नहीं. वहीं 12000 अज्ञात लोगों पर एफआईआर कर सरकार ने भविष्य में ब्लैकमेलिंग का रास्ता खोला है.

मैंने इस साल लाल किले से बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले 1 लाख लोगों को पॉलिटिकल सिस्टम से जुड़ने की बात कही थी. इससे पता चला कि हमारे युवा राजनीति में आना चाहते हैं , लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है.

मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, राज्य में चल रही विकास योजनाओं और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा हुई.

डिजाइन में गड़बड़ी बताकर ठेकेदार को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया. IIT बाम्बे और IIT मद्रास से रिपोर्ट मंगवाया गया, जिसमें बताया गया कि डिजाइन में कोई त्रुटि नहीं थी. इसके बाद भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. IIT दिल्ली की रिपोर्ट के बाद कोई ऑप्शन नहीं बचा तब ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश निकाला गया.

सरयू राय का पलड़ा इसलिए भी भारी है कि वे जमशेदपुर के सीटिंग एमएलए हैं. बीजेपी के ही सूत्र बताते हैं कि रघुवर दास इस सीट से अपनी बहू को चुनाव लड़वाने के लिए पूरी ताकत लगाये हुए हैं.

मुख्य सचिव ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध से पूरा समाज चिंतित है. इस वातावरण में महिला पुलिसकर्मियों का दायित्व महत्वपूर्ण हो जाता है. महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर रोकथाम के लिए महिला पुलिस की भूमिका पर विचार करने की जरूरत है.