
निर्मला के बजट से बिहार में बहार, झारखंड को कुछ नहीं
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का यूनियन बजट पेश किया. समाज के सभी वर्गों के इस बजट से कुछ न कुछ जरूर मिला है. बिहार को कई सौगातें मिली, लेकिन झारखंड को कुछ स्पेशल नहीं मिला.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का यूनियन बजट पेश किया. समाज के सभी वर्गों के इस बजट से कुछ न कुछ जरूर मिला है. बिहार को कई सौगातें मिली, लेकिन झारखंड को कुछ स्पेशल नहीं मिला.

12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर निर्मला सीतारमण ने देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है. किसानों को भी तोहफा मिला है. बजट में हेल्थ सेक्टर पर भी सरकार ने पूरा ध्यान दिया है.

रांची : बसंत पंचमी के मौके पर होने वाली छुट्टी में झारखंड सरकार ने संशोधन किया है. अब 2 फरवरी के बजाए 3 फरवरी (सोमवार) को बसंत पंचमी की छुट्टी होगी. छुट्टी को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले 2 फरवरी को अवकाश राज्य सरकार ने घोषित किया था. अब 3 फरवरी को स्कूल-कॉलेजों के अलावा सभी...

संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले दिन संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) को संबोधित किया. पीएम मोदी ने भी सदन को संबोधित किया, वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.

कल पेश होने वाले आम बजट से देश के आम आदमी ने बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और घटती खपत से कुछ राहत की उम्मीदें लगा रखी है. मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों की उम्मीद है कि इस बजट में केंद्र सरकार गरीब कल्याण की नई योजनाएं चलाएंगी. साथ ही जो योजनाएं पहले से चल रही है. उसमें पर्याप्त बजट आवंटन की व्यवस्था की जाएगी.

जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने वक्फ विधेयक पर स्पीकर ओम बिरला को रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट को 5 वोटों से मंजूरी मिली है. समिति की रिपोर्ट को विपक्षी सदस्यों ने असहमति के नोट दिए हैं.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उन्होंने मोहरबादी स्थित बापू वाटिका में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और बापू के सम्मान में दो मिनट मौन रखा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है. राष्ट्...

रांची : झारखंड सरकार ने हॉकी में राज्य और देश का नाम रोशन करने वाली हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को आवासीय भूखंड दिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों को प्लॉट का कागजात सौंपा. उन्हें रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में 375...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट पूर्व संगोष्ठी में कहा है कि सरकार मंईयां सम्मान योजना का प्रभाव झारखंड के 2025-26 के बजट पर नहीं पड़ने देगी. इसके लिए राशि का जुगाड़ आंतरिक संसाधनों से होगा. किसी पर कोई बोझ नहीं डाला जाएगा.

आजसू पार्टी से नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोहभंग होना शुरू हो गया है. 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर आजसू पार्टी की हुई हार के बाद नेताओं-कार्यकर्ताओं के मानों ऐसा लग रहा है कि अब आजसू पार्टी के दिन ढल चुके हैं और शायद यही वजह है कि वे नये ठिकाने तलाश रहे हैं.

नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन- 2025 में परचम लहराने वाली पटमदा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बैंड टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम ने शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी.

चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवार्ड मिला है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सम्मानित किया.