
लुईस मरांडी ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, JMM ने कहा : नड्डा जी यह शर्मनाक है
झामुमो ने लिखा “आदरणीय नड्डा जी, अगर आप तक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज़ नहीं पहुँच रही है तो ये वाक़ई शर्मनाक है.

झामुमो ने लिखा “आदरणीय नड्डा जी, अगर आप तक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज़ नहीं पहुँच रही है तो ये वाक़ई शर्मनाक है.
विजय कुमार शर्मा ने गिरिडीह में बीजेपी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. कहा कि झारखंड में बीजेपी की जीत होनी ही चाहिए.

सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. लंबोदर महतो गोमिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे. सुनीता चौधरी रामगढ़ सीट से, नीरू शांति भगत लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगी.

बीजेपी ने सरायकेला से गणेश महली, दुमका से लुईस मरांडी, कांके से समरी लाल और पोटका से मेनका सरदार का टिकट काट दिया है. ये सभी इन सीटों से टिकट के प्रबल दावेदार थे.

बीजेपी की पहली लिस्ट में 12 महिलाएं शामिल हैं. सीता सोरेन को जामा सीट छोड़ना पड़ा है. पार्टी उन्हें जामताड़ा से लड़वा रही है. पहली लिस्ट में अर्जुन मुंडा नहीं हैं. पोटका सीट से उनकी पत्नी मीरा मुंडा का नाम है.

झारखंड में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.

झारखंड की 81 में से 70 विधानसभा सीटों पर झामुमो और कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार झामुमो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकता है, जबकि कांग्रेस की कुछ सीटें घट सकती है. इस बार झामुमो 45 और कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीट से बीजेपी को डिब्बाबंद करने का ऐलान किया. वहीं, सब कुछ तय सीमा के अंदर होने की बात कही. सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी के विधायक केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत रजक के जेएमएम में शामिल होने के दौरान कही.

आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, जेडीयू दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी.

अपनी जान को जोखिम में डालकर यहां रहना उसका कोई शौक नहीं है , मजबूरी में उसने इस पुल को अपना आशियाना बनाया है.

एप्प के जरिये मतदाता पोलिंग बूथों में भीड़ की जानकारी ले सकेंगे. 85 वर्ष से उपर के मतदाता फॉर्म 12 डी भरकर घर से मतदान करने की सुविधा ले सकते हैं. चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं.
रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस) का सीईओ बनाया गया है. उनकी जगह पर JIIDCO के एमडी वरुण रंजन को रांची का डीसी बनाया गया है.