SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की वैधता को चुनौती देते हुए इसे अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. इससे पहले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं ने दिल्ली में पैदल मार्च निकाला.

रूस से तेल और गैस खरीदने पर भारत समेत पांच देशों को अमेरिकी टैरिफ से छूट मिलने का दावा सामने आया है। जानिए इस खबर में क्या कहा गया है और भारत के लिए यह मुद्दा क्यों अहम है।
झारखंड में bjp ने अपना कुनबा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है. हरेलाल महतो के बाद आजसू नेता खगेन महतो ने भी भाजपा का दामन थाम लिया. वहीं, बरकट्ठा की कुमकुम देवी समेत कई अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए.
पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2026 में भाजपा ने नंदीग्राम और रेजिनगर दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सियासी हलचल तेज कर दी है. नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि रेजिनगर में भी भाजपा की जीत ने राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रांची में इंडियन यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया. कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई. सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च किया. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नेताओं को रोका, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता धरने पर बैठ गए. कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल समेत 8 नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल हैं. वहीं, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया गया है.

गांधी जयंती पर दिल्ली का जंतर-मंतर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बना. AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई.
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक में करीब 20 विपक्षी दलों ने SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम और 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग तक मार्च की जानकारी दी.
सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव के साथ धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है. धनराज, झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. अखिलेश के इस फैसले के बाद पिता-पुत्र की अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.

IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पारी का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए मित्तल ने शिक्षा, सड़क, न्याय, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को अपनी राजनीति के केंद्र में रखने की बात कही.
रांची में SIR को लेकर कांग्रेस ने पुराने विधानसभा परिसर से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता की मांग करते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाता नाम प्रभावित हो सकते हैं.

झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक अब दिल्ली में देखने को मिलेगी. रविवार को संजय सेठ के आवास पर करम महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें करम पूजा, पारंपरिक नृत्य और जनजातीय लोक संस्कृति की प्रस्तुति होगी.