बाबूलाल धनवार से, मीरा मुंडा पोटका, सीता सोरेन जामताड़ा से लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
झारखंड में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.


रांची: झारखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी सीट सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे. सीता सोरेन इस बार जमा से नहीं बल्कि जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका सीट से चुनाव लड़ेंगी.
सिर्फ दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी
बीजेपी झारखंड में 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 66 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये गये हैं. सिर्फ दो सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है. राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, दुमका से पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित मंडल, महागामा से अशोक भगत, कोडरमा से नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित यादव, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्जवल दास को टिकट मिला है.
सीपी सिंह और राज सिन्हा का नहीं कटा टिकट, रविंद्र पांडेय को बेरमो से उतारा गया
चर्चा थी की रांची के पूर्व विधायक सीपी सिंह का टिकट कटेगा, लेकिन उनका टिकट नहीं कटा है. रांची से बीजेपी ने इस बार भी उन्हें ही उतारा है. वहीं बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी, बेरमो से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय को टिकट दिया गया है. बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनकियारी से अमर बाउरी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णासेनगुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी देवी, बहरागोड़ा से इस पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू, चाईबासा से गीता बलमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशिबूषण सामड, खरसावां से सोनाराम बोदरा को टिकट दिया गया है.
कांके से समरी लाल का टिकट कटा
बीजेपी ने इस बार कांके सीट से सीटिंग विधायक समरी लाल का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पूर्व विधायक जीतू चरण राम को टिकट मिला है. खिजरी से रामकुमार पाहन, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, हटिया से नवीन जायसवाल, मांडर से सन्नी टोप्पो, सिसई से पूर्व आईपीएस अरूण उरांव, गुमला से लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, बिशुनपुर से समीर उरांव, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेरसा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, मनिका से हरिकृष्ण सिंह, लातेहार से प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहा शशिभूषण मेहता, डाल्टेनगंज से आलोक चौरसिया, बिश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी, हुसैनाबाद से कमलेश सिंह, गढ़वा से सत्येंद्रनाथ तिवारी और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को उतारा गया है.
खबर अपडेट हो रही है...

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment