
अयोध्या में सियासी संग्राम! राम मंदिर जाने निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर पुलिस की कार्रवाई. अजय राय समेत कई नेताओं को रोका गया, जानिए पूरा घटनाक्रम.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर पुलिस की कार्रवाई. अजय राय समेत कई नेताओं को रोका गया, जानिए पूरा घटनाक्रम.
रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों और फैसलों की आलोचना की. उन्होंने कृषि, रोजगार, शिक्षा, बैंकिंग और संस्थागत व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की.
केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। उनकी संभावित एंट्री को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद और आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। जानिए इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे क्या हैं अटकलें और संभावित रणनीति।
झारखंड में राम मंदिर विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। JMM ने भाजपा और बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जो नेता हर मुद्दे पर चिट्ठी लिखते हैं, उनकी आवाज इस बार क्यों नहीं उठ रही।
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुरियन ने मंत्री पद छोड़ा, जिससे केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है.
झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान के बीच एनडीए ने एकजुटता का दावा किया है. विधायक सरयू राय ने कहा कि एनडीए के सभी विधायकों ने अपने मत का प्रयोग कर लिया है और गठबंधन समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है.
झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें जेएमएम के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी शामिल हैं.
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान चरम पर है. दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही रांची के होटल और मुख्यमंत्री आवास राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाला मतदान अब सिर्फ एक संसदीय चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि यह सियासी रणनीति, होटल पॉलिटिक्स और वोटों के जटिल गणित की परीक्षा बन गया है.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाला चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है. चुनावी मैदान में तीन उम्मीदवार हैं, जिनमें जेएमएम के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी शामिल हैं.
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और इसी वजह से जोड़-तोड़, बाड़ेबंदी और विधायकों के संपर्क में होने के दावों ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर कथित रूप से अंडा फेंका गया.