
मंच सजा था हेमंत का, मजा मार गये जयराम...
कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 मिनट तक जयराम मंच पर खड़े होकर कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे. इस दौरान मंच के नीचे से टाइगर-टाइगर के भी नारे लगते रहे.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 मिनट तक जयराम मंच पर खड़े होकर कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे. इस दौरान मंच के नीचे से टाइगर-टाइगर के भी नारे लगते रहे.
हेमंत की आंधी में उड़ गये बीजेपी और एनडीए के बड़े-बड़े रणनीतिकार. अमर बाउरी, सुदेश महतो, मीरा मुंडा, सुदर्शन भगत जैसे दिग्गज झामुमो के आगे ढेर हो गये. जो बीजेपी राज्य की एसटी रिजर्व 28 सीटें जीतने का ख्वाब देख रही थी उसे एसटी रिजर्व दो सीटिंग सीट खूंटी और तोरपा से भी हाथ धोना पड़ा. चंपई सोरेन ने एक एसटी रिजर्व सीट सरायकेला जीताकर बीजेपी की लाज बचा दी है.

दसवें राउंड की समाप्ति के बाद तमाड़ में झामुमो के विकास मुंडा 16022 वोट से आगे है. विकास सिंह मुंडा को 37939 वोट मिले हैं, जबकि जदयू के राजा पीटर को 21917 वोट प्राप्त हुए हैं. सिल्ली में 7वें राउंड के बाद सुदेश महतो 8300 वोट से पीछे आठवें राउंड की समाप्ति के बाद मांडर विधानसभा सीट से शिल...

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार यह महज कुछ घंटों बाद फाइनल हो जाएगा. राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. बवाल न्यूज काउंटिंग से जुड़ी हर अपडेट आपतक पहुंचाएगा. किस विधानसभा सीट से कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है. दिग्गजों की सीटों पर हो र...

झारखंड में इस बार राजद और सीपीआईएमएल की सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी. राजद को 3 और सीपीआईएमएल की भी 3 सीटें मिल रही है. समाजवादी पार्टी का भी 1 सीट पर खाता खुल रहा है.

जिन 38 सीटों पर चुनाव हो रहा है. उनमें संथाल परगना की 6 आदिवासी रिजर्व सीटों समेत सभी 18 सीटें शामिल हैं. बाकी सीटें कोयलांचल और दक्षिणी छोटानागपुर की हैं.

चुनाव के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें से 12,716 बूथ ग्रामीण और 2,628 बूथ शहरी क्षेत्र में स्थित हैं. 50 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं.

इंडी गठबंधन बीजेपी-आजसू के 9, 25 और 30 संकल्पों और गारंटी के मुकाबले सिर्फ 7 गारंटी के साथ चुनावी मैदान में डटा है.
राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर 58 दलबदलू चुनाव लड़ रहे हैं. यह दलबदलू विधानसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल देंगे. सरकार बनाने में इन दलबदलुओं की अहम भूमिका होगी.

झारखंड बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 30 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. इन बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है.

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दो चुनावी सभा को संबोधित किया. गढ़वा और चाईबासा की सभा में हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं, रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा पर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.

सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को खुला पत्र लिखकर एक बार फिर बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ देने की मांग की है. इस पत्र के माध्यम से सीएम ने लिखा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव को लेकर झारखंड आगमन है. ऐसे में पीएम मोदी को झारखंडियों के बकाए रकम को जल्द दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.