झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब यहीं मिलेगी फिल्म की पढ़ाई
झारखंड सरकार और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए समझौते (MoU) के साथ राज्य में फिल्म एवं मीडिया शिक्षा को नई दिशा मिली है.
झारखंड सरकार और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए समझौते (MoU) के साथ राज्य में फिल्म एवं मीडिया शिक्षा को नई दिशा मिली है.
दिल्ली में आयोजित संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. पुलिस के अनुसार 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.
शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक के बाद एक वारदात यह सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों खत्म हो गया है? ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है, जहां टिनप्लेट एबीएम कॉलेज के पास शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता पर गोली चला दी।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार (18 जुलाई) को दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचाया था।
अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी बबीता के कथित आत्मसमर्पण की खबरों ने झारखंड में माओवादी नेटवर्क को लेकर नई बहस छेड़ दी है. लगातार गिरफ्तारियों, सरेंडर और सुरक्षा अभियानों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा का वर्षों पुराना नेटवर्क अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है?

मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार बड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. महिला आरक्षण, परिसीमन, संविधान संशोधन और चुनाव सुधार जैसे मुद्दों पर सरकार समर्थन जुटाने में लगी है, जबकि विपक्ष इन प्रस्तावों का विरोध करने की रणनीति बना रहा है. ऐसे में इस बार का संसद सत्र बेहद अहम माना जा रहा है.

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है.पार्टी ने संकेत दिया है कि यदि सरकार परिसीमन, संविधान संशोधन, वन नेशन वन इलेक्शन, FCRA संशोधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव जैसे प्रस्ताव लाती है, तो वह उनका विरोध करेगी
रांची पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट पर है. शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जबकि मामले की जांच जारी है.

सावन 2026 में महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट है. 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट रोज सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुलेंगे। जानिए भस्म आरती, दर्शन और नई व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी.
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
खूंटी के छप्पन मौजा क्षेत्र में पड़हा राजा के चयन को लेकर नया विवाद सामने आया है. एक पक्ष ने मनीष मुंडा को तो दूसरे ने जेवियर सांगा को पड़हा राजा घोषित किया है. दोनों पक्ष पारंपरिक व्यवस्था का हवाला देते हुए अपने-अपने दावे पर कायम हैं, जिससे समाज में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है.
खूंटी डबल मर्डर मामले में नेहा के पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो बरामद की है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.