Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»खूंटी में पड़हा राजा के चयन पर विवाद, मनीष मुंडा और जेवियर सांगा के दावे से छप्पन मौजा में बढ़ी बहस
झारखंड

खूंटी में पड़हा राजा के चयन पर विवाद, मनीष मुंडा और जेवियर सांगा के दावे से छप्पन मौजा में बढ़ी बहस

“खूंटी के छप्पन मौजा क्षेत्र में पड़हा राजा के चयन को लेकर नया विवाद सामने आया है. एक पक्ष ने मनीष मुंडा को तो दूसरे ने जेवियर सांगा को पड़हा राजा घोषित किया है. दोनों पक्ष पारंपरिक व्यवस्था का हवाला देते हुए अपने-अपने दावे पर कायम हैं, जिससे समाज में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 11, 2026 · 9:13 AM· 3 min read
खूंटी में पड़हा राजा के चयन पर विवाद, मनीष मुंडा और जेवियर सांगा के दावे से छप्पन मौजा में बढ़ी बहस

Khunti: खूंटी जिले में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के अहम पद पड़हा राजा के चयन को लेकर नया विवाद सामने आया है. छप्पन मौजा क्षेत्र में दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के चयन को लेकर दो अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. एक पक्ष का कहना है कि पारंपरिक मुंडा-पाहनों और प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से सोमा मुंडा के पुत्र मनीष मुंडा को नया पड़हा राजा चुना गया है, जबकि दूसरे पक्ष ने जेवियर सांगा को पड़हा राजा घोषित किया है. दो समानांतर दावों के बाद इस मुद्दे पर सामाजिक और पारंपरिक स्तर पर बहस तेज हो गई है. दोनों पक्ष अपने-अपने चयन को परंपरा के अनुरूप बता रहे हैं, जिससे छप्पन मौजा क्षेत्र में पड़हा व्यवस्था को लेकर चर्चा का दौर जारी है.

मनीष मुंडा के चयन का दावा, परंपरा का दिया गया हवाला

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा की पत्नी अमृता मुंडा ने दावा किया कि तीन जुलाई को जेरापा बाजार में छप्पन मौजा के मुंडा, पाहन और पारंपरिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मनीष मुंडा को पड़हा राजा चुना गया. उनका कहना है कि पड़हा व्यवस्था मुंडा समाज की प्राचीन स्वशासन प्रणाली है, जिसकी परंपरा महाराजा मदरा मुंडा के समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि पड़हा राजा का पद केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है. उनके अनुसार समाज में एक समय में केवल एक ही पड़हा राजा हो सकता है और चयन भी पारंपरिक व्यवस्था के अनुरूप होना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

दूसरे चयन पर उठे सवाल, धार्मिक आधार पर बढ़ी चर्चा

अमृता मुंडा ने दूसरे पक्ष द्वारा जेवियर सांगा को पड़हा राजा घोषित किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पारंपरिक व्यवस्था में वही व्यक्ति इस पद के योग्य माना जाता है, जो समाज की रूढ़िवादी परंपराओं और पूजा-पद्धति का पालन करता हो. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत सोमा मुंडा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते थे तथा उनके कार्यकाल में कभी धार्मिक आधार पर ऐसा विवाद सामने नहीं आया. उन्होंने समाज से अपील की कि पड़हा व्यवस्था को धार्मिक मतभेद का विषय बनाने के बजाय सामाजिक एकता और पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए.

'समाज को एकजुट रखना पहली प्राथमिकता' : मनीष मुंडा

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

नवनिर्वाचित होने का दावा करने वाले मनीष मुंडा ने कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. उनके अनुसार गांवों के बीच समन्वय बनाए रखना, सामाजिक विवादों का समाधान करना और पारंपरिक व्यवस्था को संरक्षित रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी. उन्होंने भी दोहराया कि समाज में केवल एक ही पड़हा राजा होना चाहिए और चयन हमेशा पारंपरिक नियमों के अनुसार ही होना चाहिए. फिलहाल छप्पन मौजा क्षेत्र में पड़हा राजा के दो अलग-अलग दावों को लेकर विवाद बना हुआ है और दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं.

265 views3 min read
#Khunti News
#Parha Raja
#Manish Munda
#Xavier Sanga
#Chappan Mauja
#Jharkhand News
#Munda Community
#Tribal Tradition
#Adivasi Governance
#Khunti

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner