Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»राजस्थान से DD बार संचालक नीरज सिंह गिरफ्तार, हिमांशु सिंह हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

राजस्थान से DD बार संचालक नीरज सिंह गिरफ्तार, हिमांशु सिंह हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

“जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि ₹2 लाख का इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अब भी फरार है.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 6, 2026 · 7:12 AM· 4 min read
राजस्थान से DD बार संचालक नीरज सिंह गिरफ्तार, हिमांशु सिंह हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के चर्चित करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में विशेष जांच दल (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने राजस्थान में कार्रवाई करते हुए डीडी (DD) बार के संचालक और भाजपा से जुड़े व्यवसायी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि नीरज सिंह अपने बेटे आदित्य के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पहले से निगरानी कर रही पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

राजस्थान में खाटूश्याम मंदिर के पास हुई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

एसआईटी को सूचना मिली थी कि नीरज सिंह राजस्थान में मौजूद हैं. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को खाटूश्याम मंदिर परिसर में तैनात किया गया. जैसे ही नीरज सिंह अपने बेटे के साथ मंदिर से बाहर निकले, पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया और करीब दो किलोमीटर आगे उनकी कार को घेरकर हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. घटना की जानकारी मिलते ही नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह राजस्थान के लिए रवाना हो गईं. हालांकि, देर रात तक जमशेदपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ओडिशा से मैनेजर समेत चार और गिरफ्तार

हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद (विजय कुमार) को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा अमित लोहार और उसके मामा लखिंदर को भी पुलिस ने दबोच लिया है. इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. इसके बावजूद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी है. पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अग्रिम जमानत याचिका हुई निष्प्रभावी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

नीरज सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वतः निष्प्रभावी हो गई है. इस याचिका पर सोमवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन गिरफ्तारी के कारण अब इस पर सुनवाई नहीं होगी. कानूनी जानकारों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पहले अग्रिम जमानत याचिका वापस ली जाती है और उसके बाद नियमित जमानत के लिए अदालत में आवेदन किया जाता है. वहीं, उनकी पत्नी संध्या सिंह की ओर से दायर दो अन्य याचिकाएं अभी भी अदालत में लंबित हैं, जिनमें जब्त वाहनों को रिलीज करने और बिना सर्च वारंट छापेमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

छापेमारी में लग्जरी कार जब्त, मुख्य शूटर अब भी फरार

नीरज सिंह की तलाश के दौरान एसआईटी ने उनके मानगो स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 3.5 करोड़ रुपये कीमत की एक लग्जरी कार सहित दो वाहनों को जब्त किया गया था. पुलिस ने कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में भी लगातार दबिश दी थी. गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह और उनके साथियों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. प्राथमिकी में नीरज सिंह, विजय कुमार, विश्वनाथ मंडल, सोनू राम सरदार, राज लोहार, अमित लोहार सहित कई लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस अब भी ₹2 लाख के इनामी मुख्य शूटर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की तलाश में जुटी हुई है.

95 views4 min read
#Jamshedpur News
#DD Bar
#Himanshu Murder case
#Jamshedpur Crime
#Jharkhand News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner