Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»ब्रेन मलेरिया पर बड़ा एक्शन! पोटका CHC के 11 डॉक्टर और MPW को शोकॉज नोटिस
झारखंड

ब्रेन मलेरिया पर बड़ा एक्शन! पोटका CHC के 11 डॉक्टर और MPW को शोकॉज नोटिस

“पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CHC के 11 डॉक्टरों और एक MPW को शोकॉज नोटिस जारी किया है. जिले में एक दिन में 128 नए मरीज मिलने के बाद स्क्रीनिंग, दवा वितरण और जागरूकता अभियान तेज कर दिए गए हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 11, 2026 · 8:58 AM· 3 min read
ब्रेन मलेरिया पर बड़ा एक्शन! पोटका CHC के 11 डॉक्टर और MPW को शोकॉज नोटिस

पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. पोटका प्रखंड में बच्चों की मौत और लगातार मिल रहे नए संक्रमितों के बीच विभाग ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही तय करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के 11 डॉक्टरों और एक मल्टी पर्पज वर्कर (MPW) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सभी संबंधित कर्मियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर प्रभावित इलाकों में स्क्रीनिंग, सर्वे, दवा वितरण और जागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

एक दिन में 128 नए मरीज, पोटका सबसे ज्यादा प्रभावित

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को जिले में 14,200 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 128 नए संक्रमित मिले. इनमें सबसे अधिक 35 मामले पोटका प्रखंड से सामने आए. तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 29 जून से 10 जुलाई के बीच जिले में 77,770 लोगों की जांच की गई, जिनमें 1,731 लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इलाज में लापरवाही पर कार्रवाई

ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि मरीजों के इलाज या निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी कारण पोटका सीएचसी के 11 डॉक्टरों और एक MPW से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज को संक्रमण के तेजी से फैलने के कारणों का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेडिकल टीम यह पता लगाएगी कि किन कारणों से संक्रमण बढ़ रहा है और इसे रोकने के लिए किन अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता है.

घर-घर सर्वे, जांच और जागरूकता अभियान तेज

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि बुखार से पीड़ित हर व्यक्ति की तत्काल जांच की जाए और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बिना देरी एंटी-मलेरिया दवा उपलब्ध कराई जाए. प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं. साथ ही मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और समय पर इलाज को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को ब्रेन मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं. जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

12 views3 min read
#Brain Malaria
#Potka CHC
#East Singhbhum
#Jharkhand News
#Health Department
#Civil Surgeon
#Malaria Outbreak
#MGM Medical College
#Show Cause Notice
#Potka

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner