Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»आध्यात्मिक»सावन में महाकाल दर्शन से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें! बदल गया मंदिर का समय, भस्म आरती के भी नए नियम लागू
आध्यात्मिक

सावन में महाकाल दर्शन से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें! बदल गया मंदिर का समय, भस्म आरती के भी नए नियम लागू

“सावन 2026 में महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अपडेट है. 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट रोज सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुलेंगे। जानिए भस्म आरती, दर्शन और नई व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jul 14, 2026 · 10:45 AM· 3 min read
सावन में महाकाल दर्शन से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें! बदल गया मंदिर का समय, भस्म आरती के भी नए नियम लागू

अगर इस सावन 2026 में आपका भी उज्जैन के महाकाल मंदिर जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले एक जरूरी अपडेट जान लीजिए. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने दर्शन और भस्म आरती की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. अगर पुराने समय के हिसाब से पहुंच गए, तो दर्शन की पूरी प्लानिंग गड़बड़ा सकती है.

सावन में कब खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट?

यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2026: व्रत के दिन इन कामों को करने से बचें, वरना पूजा का फल हो सकता है प्रभावित

मंदिर समिति के फैसले के अनुसार 30 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक महाकाल मंदिर के पट रोजाना सुबह 3 बजे खोले जाएंगे. वहीं, हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर सुबह 2:30 बजे ही खुल जाएगा. इसी के साथ भस्म आरती भी सामान्य दिनों में सुबह 3 बजे से 5 बजेतक होगी, जबकि सोमवार को इसका समय 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा. मंदिर समिति ने साफ किया है कि 8 सितंबर से मंदिर की समय-सारिणी फिर पहले जैसी हो जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर से बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 3 राशियों के बढ़ेंगे खर्च
Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर से बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 3 राशियों के बढ़ेंगे खर्च
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, साथ में चंद्र ग्रहण! जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, साथ में चंद्र ग्रहण! जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सावधान! रात में दिखने वाले ये सपने देते हैं बड़े संकेत, जानें क्या है इनका मतलब
सावधान! रात में दिखने वाले ये सपने देते हैं बड़े संकेत, जानें क्या है इनका मतलब
हर साल लाखों लोग आते हैं... लेकिन पुरी जगन्नाथ मंदिर के ये 6 रहस्य आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं!
हर साल लाखों लोग आते हैं... लेकिन पुरी जगन्नाथ मंदिर के ये 6 रहस्य आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं!
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

सावन में क्यों बदलती है पूरी व्यवस्था?

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के अनुसार, सावन और भादौ के दौरान बाबा महाकाल अपने भक्तों को ज्यादा समय तक दर्शन देने के लिए आम दिनों की तुलना में पहले जागते हैं. हर साल इस दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. इसी वजह से मंदिर प्रशासन विशेष दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और पूजा के समय में बदलाव करता है ताकि श्रद्धालुओं को बिना ज्यादा परेशानी के बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकें.

महाकाल मंदिर में क्यों चलता है डेढ़ महीने तक सावन उत्सव?

यह भी पढ़ें:हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

उज्जैन के महाकाल मंदिर की एक खास परंपरा है, जो इसे देश के दूसरे शिव मंदिरों से अलग बनाती है. यहां सिंधिया शासनकाल से चली आ रही महाराष्ट्रीयन पूजा परंपरा आज भी निभाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की गणना एक तरीके से होती है, जबकि महाराष्ट्र की परंपरा में इसकी अवधि अलग मानी जाती है. इन्हीं दोनों मान्यताओं के समन्वय की वजह से महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ उत्सव करीब डेढ़ महीने तक चलता है. इस दौरान विशेष पूजन, भस्म आरती, धार्मिक अनुष्ठान और शिव भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. अगर आप भी इस बार सावन में बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं, तो नई टाइमिंग के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा, ताकि बिना किसी परेशानी के भस्म आरती और दर्शन का पुण्य लाभ मिल सके.

13 views3 min read
#Mahakal Temple Ujjain
#Mahakal Darshan Timing
#Mahakal Bhasma Aarti
#Sawan 2026
#Mahakal Temple Timing
#Ujjain Mahakal News
#Mahakal Mandir
#Sawan Mahakal Darshan
#Bhasma Aarti Timing
#Ujjain News

RELATED POSTS

Hartalika Teej 2026: व्रत के दिन इन कामों को करने से बचें, वरना पूजा का फल हो सकता है प्रभावित

Hartalika Teej 2026: व्रत के दिन इन कामों को करने से बचें, वरना पूजा का फल हो सकता है प्रभावित

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

हनुमान जी की कृपा से बदली किस्मत? ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य की कहानी

Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर से बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 3 राशियों के बढ़ेंगे खर्च

Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर से बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 3 राशियों के बढ़ेंगे खर्च

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner