
रघुवर दास ने शिबू सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई
रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात की. शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात की. शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

शिबू सोरेन के छोटे भाई लालू सोरेन के बेटे की पत्नी अंजली सोरेन सीएम हेमंत सोरेन से मिलने विधानसभा पहुंची थीं, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हुई. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया.

भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार को रिम्स में निधन हो गया. मंगल मुंडा पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मंगल मुंडा की निधन की खबर मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वहीं, मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.

महिला ही नहीं पुरुषों के एक बड़े वर्ग की भी यही मांग है कि कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बनें. अगर ऐसा होता है तो यह झारखंड के लिए रिकॉर्ड होगा. झारखंड ने 24 साल में आदिवासी और गैर आदिवासी पुरुषों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते देखा है. 24 साल बाद जब झारखंड में कोई महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी.

जिन 38 सीटों पर चुनाव हो रहा है. उनमें संथाल परगना की 6 आदिवासी रिजर्व सीटों समेत सभी 18 सीटें शामिल हैं. बाकी सीटें कोयलांचल और दक्षिणी छोटानागपुर की हैं.

झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है. समय कम होने के कारण राजनेता एक साथ कई चुनावी सभा में शिरकत करने को मजबूर हैं. ऐसे में ही मंगलवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में शिरकत करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन दूसरी सभा में शिरकत करने के लिए सभा स्थल से हेलीकॉप्टर तक दौड़ लगा दी.

सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को खुला पत्र लिखकर एक बार फिर बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ देने की मांग की है. इस पत्र के माध्यम से सीएम ने लिखा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव को लेकर झारखंड आगमन है. ऐसे में पीएम मोदी को झारखंडियों के बकाए रकम को जल्द दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसके तहत पीएम मोदी सहित अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य को शामिल किया गया है. वहीं, बाबूलाल मरांडी के अलावा अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, सीता सोरेन को भी जगह मिली है.

मेगा नॉमिनेशन के तहत गुरुवार 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभी सीट से जेएमएम प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने नामांकन दाखिल किया... वहीं, गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन समेत रांची सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह, जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी, हटिया सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव समेत कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. पहले चरण के तहत 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी तारीख है.

झारखंड में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है.

सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीट से बीजेपी को डिब्बाबंद करने का ऐलान किया. वहीं, सब कुछ तय सीमा के अंदर होने की बात कही. सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी के विधायक केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत रजक के जेएमएम में शामिल होने के दौरान कही.

कल्पना सोरेन मंईयां सम्मान यात्रा पर हैं. सोमवार को वे अपने साथी विधायकों और मंत्रियों के साथ नेतरहाट में थीं. मंगलवार सुबह वो नेतरहाट के नाशपाती बगान में पहुंची और वहां साथियों के साथ फोटो खिंचवाया. कल्पना सोरेन ने वह तस्वीरें एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया.