रघुवर दास ने शिबू सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई
रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से मुलाकात की. शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की.


रांची :
ओडिशा के राज्यपाल के पद से मुक्त होकर सक्रिय राजनीति में वापसी करने के बाद रघुवर दास ने शनिवार को दिशोम गुरू शिबू सोरेन से मुलाकात की. आज शिबू सोरेन का जन्मदिन है. इसी मौके पर रघुवर दास रांची के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी. रघुवर से पैर छूकर शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान काफी देर तक रघुवर दास ने बैठकर शिबू सोरेन से बातचीत की. रघुवर दास ने खुद एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर यह जानकारी. पर यह जानकारी दी. उन्होंने हेमंत सोरेन और रूपी सोरेन के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की.
रघुवर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘’दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबा श्री शिबू सोरेन जी से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. साथ ही चाची श्रीमती रूपी सोरेन जी से आशीर्वाद लिया. बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों को जोड़ी शिव पार्वती की तरह अखंड बनी रहे.‘’
दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के मुलाकात की यह शानदार तस्वीर है. शिबू सोरेन और रघुवर दास की पार्टी की विचारधाराएं अलग है, रघुवर शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन के कट्टर विरोधी हैं, लेकिन वे शिबू सोरेन का काफी आदर करते हैं. मुख्यमंत्री रहते रघुवर दास ने अपने भाषणों में हमेशा शिबू सोरेन की तारीफ की है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment