
शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सरकार का पहला ट्रांसफर, रांची डीसी बने मंजूनाथ भजंत्री
JSLPS के सीईओ के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को फिर से रांची का डीसी बनाया गया है, वहीं रांची डीसी वरुण रंजन को JIIDCO का एमडी बनाया गया है.

JSLPS के सीईओ के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को फिर से रांची का डीसी बनाया गया है, वहीं रांची डीसी वरुण रंजन को JIIDCO का एमडी बनाया गया है.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 मिनट तक जयराम मंच पर खड़े होकर कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे. इस दौरान मंच के नीचे से टाइगर-टाइगर के भी नारे लगते रहे.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दल एक-एक विधानसभा सीट पर हार-जीत की समीक्षा करेंगे तब उन्हें पता चलेगा कि जयराम महतो ने पहले ही चुनाव में कितनी मजबूती के साथ उनके वोटबैंक में सेंधमारी की है.

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद इंडी गठबंधन के समर्थक बेकाबू हो गये हैं. राज्य में कई जगहों पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी चूड़ियां नहीं पहनी है. उत्पात बंद नहीं हुआ तो बीजेपी भी जवाब देगी.

हेमंत सोरेन झारखंड में अबतक सबसे अधिक 4 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सीएम बन जाएंगे. इससे पहले हेमंत के पिता शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. हेमंत झारखंड में चौथी बार सीएम बनने का रिकॉर्ड बनायेंगे.
हेमंत की आंधी में उड़ गये बीजेपी और एनडीए के बड़े-बड़े रणनीतिकार. अमर बाउरी, सुदेश महतो, मीरा मुंडा, सुदर्शन भगत जैसे दिग्गज झामुमो के आगे ढेर हो गये. जो बीजेपी राज्य की एसटी रिजर्व 28 सीटें जीतने का ख्वाब देख रही थी उसे एसटी रिजर्व दो सीटिंग सीट खूंटी और तोरपा से भी हाथ धोना पड़ा. चंपई सोरेन ने एक एसटी रिजर्व सीट सरायकेला जीताकर बीजेपी की लाज बचा दी है.

दसवें राउंड की समाप्ति के बाद तमाड़ में झामुमो के विकास मुंडा 16022 वोट से आगे है. विकास सिंह मुंडा को 37939 वोट मिले हैं, जबकि जदयू के राजा पीटर को 21917 वोट प्राप्त हुए हैं. सिल्ली में 7वें राउंड के बाद सुदेश महतो 8300 वोट से पीछे आठवें राउंड की समाप्ति के बाद मांडर विधानसभा सीट से शिल...

झारखंड में किसकी बनेगी सरकार यह महज कुछ घंटों बाद फाइनल हो जाएगा. राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. बवाल न्यूज काउंटिंग से जुड़ी हर अपडेट आपतक पहुंचाएगा. किस विधानसभा सीट से कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है. दिग्गजों की सीटों पर हो र...

महिला ही नहीं पुरुषों के एक बड़े वर्ग की भी यही मांग है कि कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बनें. अगर ऐसा होता है तो यह झारखंड के लिए रिकॉर्ड होगा. झारखंड ने 24 साल में आदिवासी और गैर आदिवासी पुरुषों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते देखा है. 24 साल बाद जब झारखंड में कोई महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी.

झारखंड में इस बार राजद और सीपीआईएमएल की सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी. राजद को 3 और सीपीआईएमएल की भी 3 सीटें मिल रही है. समाजवादी पार्टी का भी 1 सीट पर खाता खुल रहा है.

जिन 38 सीटों पर चुनाव हो रहा है. उनमें संथाल परगना की 6 आदिवासी रिजर्व सीटों समेत सभी 18 सीटें शामिल हैं. बाकी सीटें कोयलांचल और दक्षिणी छोटानागपुर की हैं.

पहले चरण के चुनाव में खड़े 683 प्रत्याशियों को 5 दिन और इंतजार करना होगा. 23 नवंबर को ईवीएम खुलेगा उसके बाद मतगणना के पहले राउंड के साथ ही इनकी धकड़ने बढ़ती चली जाएगी.