Petrol-Diesel और LPG Price Hike: महंगाई की नई मार से मिडिल क्लास परेशान !
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुका है, जिससे भारतीय तेल कंपनियों पर भारी दबाव बन गया है.






