Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»Petrol-Diesel और LPG Price Hike: महंगाई की नई मार से मिडिल क्लास परेशान !
बिजनेस

Petrol-Diesel और LPG Price Hike: महंगाई की नई मार से मिडिल क्लास परेशान !

“पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुका है, जिससे भारतीय तेल कंपनियों पर भारी दबाव बन गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 12, 2026 · 6:52 AM· 3 min read
Petrol-Diesel और LPG Price Hike: महंगाई की नई मार से मिडिल क्लास परेशान !

Petrol-Diesel Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुका है, जिससे भारतीय तेल कंपनियों पर भारी दबाव बन गया है. लंबे समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि कच्चा तेल लगातार महंगा होता जा रहा है. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और मिडिल क्लास के मासिक बजट पर पड़ेगा. बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दामों में संभावित वृद्धि ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

कब और कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 मई के बाद देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 40 से 50 रुपये तक महंगा हो सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार एकमुश्त बड़ा झटका देने के बजाय कीमतों को धीरे-धीरे बढ़ा सकती है. यानी पेट्रोल-डीजल के दाम 2 से 4 रुपये की किश्तों में बढ़ाए जा सकते हैं ताकि महंगाई का असर थोड़ा नियंत्रित रखा जा सके. दरअसल भारत अपनी जरूरत का करीब 88 प्रतिशत कच्चा तेल और 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल आयात की लागत तेजी से बढ़ी है, जिससे तेल कंपनियों के लिए पुराने दामों पर ईंधन बेचना मुश्किल हो रहा है.

आम आदमी और मिडिल क्लास पर क्या होगा असर?

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर दिखाई देता है. पेट्रोल और डीजल महंगे होने से सबसे पहले माल ढुलाई की लागत बढ़ती है, जिसका असर फल, सब्जियां, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ता है. इसके अलावा कैब, ऑटो और बस किराया भी बढ़ सकता है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का खर्च बढ़ जाएगा. हवाई यात्रा भी महंगी हो सकती है क्योंकि एविएशन फ्यूल की कीमतों पर भी असर पड़ता है. वहीं एलपीजी सिलेंडर महंगा होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से ईंधन की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने की अपील की थी. आने वाले समय में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो महंगाई का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है.

26 views3 min read
#Petrol Diesel Price
#LPG Price
#LPG Price Hike
#Business News

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner