
रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट कैंसिल, खराब मौसम ने हवाई सेवाओं पर डाला असर
खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द होने की खबर है. दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक उड़ान को कोलकाता डायवर्ट किया गया. झारखंड में शुक्रवार से बारिश का दौर जारी है, जिससे हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

