झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब यहीं मिलेगी फिल्म की पढ़ाई
झारखंड सरकार और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए समझौते (MoU) के साथ राज्य में फिल्म एवं मीडिया शिक्षा को नई दिशा मिली है.
झारखंड सरकार और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए समझौते (MoU) के साथ राज्य में फिल्म एवं मीडिया शिक्षा को नई दिशा मिली है.
JPSC ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. 25 से 27 जुलाई तक होने वाली परीक्षा सरकार के निर्देश और चल रही जांच के बीच टाल दी गई है.
JPSC में कथित अनियमितताओं को लेकर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है. उन्होंने परीक्षा एजेंसी, अधिकारियों की भूमिका और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए हेलीकॉप्टर किराये पर लेने, 10वीं परीक्षा में गंभीर बीमार छात्रों को 75% उपस्थिति की अनिवार्यता से छूट देने और सेवानिवृत्त शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं.
JPSC कार्यालय में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद CID और रांची पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है. 14वीं JPSC रिजल्ट और कटऑफ जारी नहीं किए जाने को लेकर पहले से उठ रहे सवालों के बीच यह कार्रवाई हुई है.
21 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा नियमितीकरण से जुड़े प्रस्तावों के साथ JTET में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के मुद्दे पर भी फैसला लिया जा सकता है.

CJP के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली में तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, सरकार से बातचीत की कोशिश और सोनम वांगचुक के मार्च में शामिल होने की मांग के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है.
झारखंड के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को खुला पत्र लिखकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मंत्री को आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए इस्तीफा देने की सलाह दी. इस पत्र के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.
भाजयुमो ने JPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि आयोग में पारदर्शिता की कमी है. संगठन ने 21 जुलाई को राज्यभर में मशाल जुलूस और 22 जुलाई को JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया है.

राजकीय श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 69 DSP और SDPO स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. ये अधिकारी 25 जुलाई से 31 अगस्त तक देवघर, दुमका और रेल धनबाद में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दुमका के महुआडंगाल इलाके में शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत के भतीजे पंकज रावत के घर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया. हालांकि कार्रवाई के कारणों और बरामदगी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को नियमित स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि हर नागरिक का जीवन अनमोल है और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. केंद्र सरकार ने अदालत को रोजाना मेडिकल जांच कराने का भरोसा दिया.