Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»हेलीकॉप्टर बनेगा एयर एंबुलेंस, रिटायर्ड शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ और 6 अगस्त से मॉनसून सत्र... हेमंत कैबिनेट की बैठक के बड़े फैसले
झारखंड⚡ Breaking

हेलीकॉप्टर बनेगा एयर एंबुलेंस, रिटायर्ड शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ और 6 अगस्त से मॉनसून सत्र... हेमंत कैबिनेट की बैठक के बड़े फैसले

“झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए हेलीकॉप्टर किराये पर लेने, 10वीं परीक्षा में गंभीर बीमार छात्रों को 75% उपस्थिति की अनिवार्यता से छूट देने और सेवानिवृत्त शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 21, 2026 · 1:13 PM· 2 min read
हेलीकॉप्टर बनेगा एयर एंबुलेंस, रिटायर्ड शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ और 6 अगस्त से मॉनसून सत्र... हेमंत कैबिनेट की बैठक के बड़े फैसले

Ranchi: झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. राज्य में गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर को किराये पर लिया जाएगा, जिसका उपयोग दूरदराज के इलाकों से मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर करने के लिए किया जाएगा. इस योजना पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

कैबिनेट ने सिकल सेल, थैलेसीमिया, टाइप-1 मधुमेह और दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी बड़ी राहत देते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

इसके अलावा राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सातवें वेतन आयोग (7th CPC) का लाभ देने का फैसला लिया गया है. यह लाभ 1 जनवरी 2016 से प्रभावी होगा. जिन शिक्षकों को अब तक एरियर का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें 6 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि देने की भी स्वीकृति दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कैबिनेट के अन्य फैसले

पलामू के जमुना में डिग्री कॉलेज को मंजूरी: जमुना में नए डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 33 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई.

रामगढ़ के मांडू में बनेगा नया डिग्री कॉलेज: मांडू में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये मंजूर किए गए.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: जल जीवन मिशन (JJM) और मनरेगा से संबंधित कैग (CAG) रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी दी गई.

गिरिडीह और दुमका में बनेंगे नए चिड़ियाघर: गिरिडीह वन प्रमंडल और दुमका वन प्रमंडल में दो नए चिड़ियाघरों की स्थापना के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली.

6 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा.

AG ऑफिस के डिजिटलीकरण को मंजूरी: महालेखाकार (AG) कार्यालय के डिजिटलीकरण के लिए 46.85 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को स्वीकृति दी गई.

60 views2 min read
#Jharkhand Cabinet
#Jharkhand Cabinet Meeting
#Hemant Soren Cabinet
#Jharkhand Cabinet Decisions
#Air Ambulance Jharkhand
#Helicopter Air Ambulance
#7th CPC Jharkhand
#Retired Teachers Jharkhand
#10th Attendance Rule
#Sickle Cell Students
#Thalassemia Students
#Type 1 Diabetes Students
#Disabled Students
#Jharkhand News
#Ranchi News
#Cabinet News
#Hemant Cabinet Update
#Jharkhand Government
#Breaking News Jharkhand
#Bawal News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner