दो सगी बहनों से शादी, फिर मौत! धनबाद में BJP नेता केस में बड़ा ट्विस्ट
झारखंड के धनबाद में भाजपा नेता अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है. उनका शव गोविंदपुर स्थित घर में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के धनबाद में भाजपा नेता अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है. उनका शव गोविंदपुर स्थित घर में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
केंदुआ क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने हालात गंभीर कर दिए हैं. धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर पहले से मौजूद धंसे हिस्से के पास नया गड्ढा बनने से खतरा और बढ़ गया है. बारिश का पानी तेजी से अंदर समा रहा है
रांची के 7 वर्षीय इशांक सिंह ने श्रीलंका से भारत तक 29 किमी पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया. 9 घंटे 50 मिनट की कठिन तैराकी में उन्होंने नया इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र के ओपन वॉटर स्विमर का खिताब हासिल किया.
पाकुड़ में महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया. बिरसा चौक पर पुतला दहन कर नेताओं ने विपक्ष के रुख की आलोचना की और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही.
बोकारो ट्रेजरी घोटाले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI अशोक भंडारी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी ट्रैवल अलाउंस बिल के जरिए 1.11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
झारखंड के सिमडेगा में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी में जाते समय चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.
प्रिंस खान गैंग के थिंक टैंक सैफी उर्फ मेजर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. मेजर के पास से बरामद लाल डायरी में रंगदारी और अवैध लेनदेन का पूरा हिसाब मिलने की बात सामने आई है. पुलिस को उम्मीद है कि अगले 72 घंटे में प्रिंस खान गैंग से जुड़े कई बड़े राज खुल सकते हैं.

झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुए ऑपरेशन में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.
झारखंड कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि रांची में तीन नए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली.
रिम्स में बिना स्वीकृति 1 करोड़ रुपये से अधिक की निविदाएं जारी करने का मामला सामने आया है. सरकार ने इस पर सख्ती दिखाते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
रांची में एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. पैसे नहीं देने पर AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हजारीबाग में मंत्री के सामने पत्रकार से कथित मारपीट का मामला सामने आया है. चतरा हादसे पर सवाल पूछने के दौरान हंगामा हुआ, जिसमें पत्रकार को निशाना बनाए जाने के आरोप लगे हैं.