Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»प्रिंस खान गैंग पर सबसे बड़ी चोट: मेजर की लाल डायरी और 3 दिन की रिमांड में खुलेंगे कई बड़े राज!
जुर्म

प्रिंस खान गैंग पर सबसे बड़ी चोट: मेजर की लाल डायरी और 3 दिन की रिमांड में खुलेंगे कई बड़े राज!

“प्रिंस खान गैंग के थिंक टैंक सैफी उर्फ मेजर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. मेजर के पास से बरामद लाल डायरी में रंगदारी और अवैध लेनदेन का पूरा हिसाब मिलने की बात सामने आई है. पुलिस को उम्मीद है कि अगले 72 घंटे में प्रिंस खान गैंग से जुड़े कई बड़े राज खुल सकते हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 29, 2026 · 8:05 AM· 4 min read
प्रिंस खान गैंग पर सबसे बड़ी चोट: मेजर की लाल डायरी और 3 दिन की रिमांड में खुलेंगे कई बड़े राज!

Dhanbad: धनबाद के संगठित अपराध जगत में एक बड़ा मोड़ उस वक्त आया, जब कुख्यात भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. दुबई के अजमान से भारत लाए गए मेजर को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड मंजूर की गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेजर सिर्फ प्रिंस खान गैंग का गुर्गा नहीं, बल्कि पूरे रंगदारी नेटवर्क का ‘थिंक टैंक’ माना जाता है. सबसे अहम बात यह है कि उसके सामान से बरामद लाल डायरी में रंगदारी और अवैध लेनदेन का पूरा हिसाब-किताब दर्ज होने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि अगले 72 घंटे में गैंग से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सैफी उर्फ मेजर को दुबई के अजमान से ट्रैक कर भारत लाया गया. जैसे ही वह कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर उतरा, इमिग्रेशन अधिकारियों और स्पेशल टीम ने उसे हिरासत में ले लिया. धनबाद पुलिस पहले से उसके मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी. बताया जा रहा है कि वह कोलकाता से सड़क मार्ग के जरिए धनबाद पहुंचने की योजना बना रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उसका खेल खत्म हो गया. धनबाद पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कौन है सैफी उर्फ मेजर, क्यों है इतना अहम?

सैफी उर्फ मेजर का पूरा नाम सैयद सैफ अब्बास नकवी बताया जाता है. उसका बचपन धनबाद के वासेपुर इलाके में बीता और यहीं से वह आपराधिक गिरोहों के संपर्क में आया. पुलिस के अनुसार, वह प्रिंस खान गैंग का डिजिटल और ऑपरेशनल दिमाग था. वर्चुअल नंबर, फर्जी आईडी और विदेशी नंबरों से धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजकर कारोबारियों से 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांगने का काम वही संभालता था.

लाल डायरी में रंगदारी का पूरा हिसाब

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू वह लाल डायरी है, जो मेजर के सामान की तलाशी में बरामद हुई. सूत्रों के मुताबिक, इस डायरी में रंगदारी से जुड़े लेनदेन, रकम, नाम और पैसों के ट्रांजैक्शन का पूरा ब्यौरा दर्ज है. पुलिस को उम्मीद है कि इस डायरी के जरिए यह पता चल सकेगा कि धनबाद समेत राज्य के किन-किन जिलों से कारोबारियों से वसूली की गई और रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई. जांच एजेंसियों को शक है कि हवाला नेटवर्क के जरिए पैसा विदेश भेजा जाता था.

प्रिंस खान तक पहुंचने की सबसे बड़ी कड़ी

पुलिस सूत्रों का मानना है कि मेजर की गिरफ्तारी प्रिंस खान तक पहुंचने की सबसे मजबूत कड़ी साबित हो सकती है. जानकारी मिली है कि लगातार पुलिस दबाव के बाद प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से पाकिस्तान के बहावलपुर में शिफ्ट कर लिया है. ऐसे में मेजर से पूछताछ के जरिए उसके मौजूदा ठिकाने, नेटवर्क और लोकल मददगारों की जानकारी मिल सकती है. यही वजह है कि 3 दिन की रिमांड को बेहद अहम माना जा रहा है.

अगले 72 घंटे पर सबकी नजर

अब पूरे मामले में सबकी नजर अगले 72 घंटे पर टिकी है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग के आर्थिक नेटवर्क, रंगदारी रैकेट, हत्या और धमकी से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को प्रिंस खान गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी चोट माना जा रहा है. माना जा रहा है कि मेजर की गिरफ्तारी और लाल डायरी से मिले सुराग आने वाले दिनों में कई बड़े चेहरों को बेनकाब कर सकते हैं.

19 views4 min read
#प्रिंस खान
#Prince Khan
#प्रिंस खान गैंग
#Prince Khan Gang
#सैफी
#शैफी
#मेजर
#सैफी उर्फ मेजर
#Major
#Shaifi
#Saifi
#धनबाद क्राइम
#Dhanbad Crime
#धनबाद न्यूज
#Dhanbad News
#वासेपुर
#Wasseypur
#गैंग्स ऑफ वासेपुर
#Gangs of Wasseypur
#लाल डायरी
#Red Diary
#रंगदारी
#Extortion
#रंगदारी रैकेट
#Crime News
#Jharkhand Crime
#झारखंड क्राइम
#धनबाद पुलिस
#Dhanbad Police
#पुलिस रिमांड
#Police Remand
#3 दिन रिमांड
#72 घंटे
#इंटरपोल
#Interpol
#दुबई गिरफ्तारी
#Dubai Arrest
#कोलकाता एयरपोर्ट
#Damdam Airport
#भगोड़ा अपराधी
#Fugitive Criminal
#हवाला
#Hawala Network
#प्रिंस खान पाकिस्तान
#Bahawalpur
#Pakistan Link
#व्यापारियों को धमकी
#Threat Video
#Audio Threat
#Crime Network
#Organized Crime
#Breaking News
#Latest Crime News
#Jharkhand News
#Dhanbad Breaking News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner