Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ AAP का BJP में विलय का किया दावा, राज्यसभा का गणित बदला
राजनीति

केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ AAP का BJP में विलय का किया दावा, राज्यसभा का गणित बदला

“आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बड़े राजनीतिक झटकों में से एक बन गया. पार्टी के प्रमुख राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वे AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उनके साथ राज्यसभा के कुल सात सांसदों के जाने की बात सामने आई है”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 24, 2026 · 11:02 AM· 4 min read
केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ AAP का BJP में विलय का किया दावा, राज्यसभा का गणित बदला

New Delhi: आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बड़े राजनीतिक झटकों में से एक बन गया. पार्टी के प्रमुख राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वे AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उनके साथ राज्यसभा के कुल सात सांसदों के जाने की बात सामने आई है, जिससे राज्यसभा में AAP की ताकत पर बड़ा असर पड़ना तय माना जा रहा है. राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिन पर जनता ने तीन बार मुहर लगाई. उन्होंने साफ कहा कि अब वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे. यह घटनाक्रम सिर्फ एक दल-बदल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा सियासी पुनर्संतुलन माना जा रहा है.

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को “खून-पसीने से सींचा”, लेकिन अब AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी अब देशहित की बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है. राघव ने कहा कि उन्हें लंबे समय से लग रहा था कि वह “right man in wrong party” हैं. इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि देशहित में अब भाजपा के साथ काम करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

किन 7 सांसदों के नाम सामने आए?

राघव चड्ढा के साथ जिन सांसदों के नाम सामने आए हैं, उनमें:

  • संदीप पाठक
  • अशोक मित्तल
  • स्वाति मालीवाल
  • हरभजन सिंह
  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • राजिंदर गुप्ता

शामिल बताए जा रहे हैं. इन नामों के सामने आने के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या में बड़ी गिरावट लगभग तय मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

अब आगे क्या होगा? एंटी डिफेक्शन कानून का गणित

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इन सांसदों की सदस्यता बचेगी? संविधान की दसवीं अनुसूची (Anti-Defection Law) के तहत, अगर किसी दल के दो-तिहाई सांसद एक साथ किसी दूसरी पार्टी में विलय करते हैं, तो इसे वैध माना जाता है और सांसद अयोग्यता से बच सकते हैं. AAP के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं. ऐसे में कम-से-कम 7 सांसदों का साथ होना जरूरी है. अगर सात सांसदों के हस्ताक्षर के साथ राज्यसभा सभापति को प्रस्ताव सौंप दिया गया है, जैसा कि राघव ने दावा किया, तो यह विलय कानूनी रूप से मजबूत माना जाएगा.

AAP और केजरीवाल के लिए कितना बड़ा झटका?

यह सिर्फ सांसदों का जाना नहीं है, बल्कि AAP के राष्ट्रीय राजनीतिक प्रभाव पर सीधा असर डालने वाला घटनाक्रम है. राज्यसभा में पार्टी की आवाज कमजोर होगी और पंजाब-Delhi की राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. राघव चड्ढा को हाल में उपनेता पद से हटाए जाने और पार्टी नेतृत्व से दूरी की खबरें पहले से सामने आ रही थीं. अब यह टूट उसी असंतोष का बड़ा विस्फोट मानी जा रही है.

राजनीतिक संदेश क्या है?

इस घटनाक्रम से भाजपा को राज्यसभा में मजबूती मिलेगी, जबकि AAP के लिए यह बड़ा मनोवैज्ञानिक और संगठनात्मक झटका है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या पार्टी नेतृत्व इस टूट को रोकने की कोशिश करता है या फिर और बड़े नाम भी पाला बदलते हैं.

45 views4 min read
#Arvind Kejriwal
#AAp
#Raghav Chadda
#BJP
#AAP Party

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner