
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, पढ़िये 41 साल की कोशिशों की पूरी कहानी
वर्ष 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाते थे. 1972 में लोकसभा चुनाव समय से पहले कराए गए, जिससे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का चक्र अलग हो गया. तब से कई बार विभिन्न कमेटियों और आयोग ने सरकारों से वन नेशन, वन इलेक्शन की सिफारिश की.











